मनोरमा देवी को जेल में ‘जलन’ और सिर में ‘चक्कर’, पढ़ें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2016 3:05 PM

विज्ञापन

गया : बिहार राज्य उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन और घर में शराब रखने के अलावा आदित्य सचदेवा मर्डर केस के आरोपित को मदद करने के आरोप में जेल में बंद विधान पार्षद मनोरमा देवी काफी परेशान हैं. मनोरमा देवी ने जेल प्रशासन को सौंपी गयी अपनी उस अर्जी को वापस ले लिया है, जिसमें उन्होंने […]

विज्ञापन

गया : बिहार राज्य उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन और घर में शराब रखने के अलावा आदित्य सचदेवा मर्डर केस के आरोपित को मदद करने के आरोप में जेल में बंद विधान पार्षद मनोरमा देवी काफी परेशान हैं. मनोरमा देवी ने जेल प्रशासन को सौंपी गयी अपनी उस अर्जी को वापस ले लिया है, जिसमें उन्होंने घर से खाना मंगाने के लिये जेल प्रशासन से गुहार लगायी थी. मनोरमा देवी का कहना है कि जेल का खाना ठीक है. उन्हें बाहर से खाना लाने की जरूरत नहीं.

कैदी नंबर 10460 है मनोरमा देवी

मनोरमा देवी को जेल में वीआईपी श्रेणी या इससे संबंधित किसी भी श्रेणी की सुविधा नहीं मिली है. जेल मैन्युल के मुताबिक वैसी कोई सुविधा देने के लिये जेल आईजी की ओर से जेलर को निर्देश दिया जाता है, उसके बाद संबंधित व्यक्ति को सुविधा मुहैया करायी जाती है. मनोरमा देवी को लेकर इस तरह की किसी सुविधा का प्रावधान नहीं किया गया है. उन्हें विधान पार्षद होने का कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है.

मनोरमा देवी को स्वास्थ्य संबंधी शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी हाल में मनोरमा देवी से उनके रिश्तेदारों ने मुलाकात की थी. मनोरमा देवी ने अपना दर्द बयां करते हुए रिश्तेदारों से कहा है कि उन्हें लगातार सिर में चक्कर और पैरों में जलन की शिकायत है.उन्होंनेअपनेस्वास्थ्यके बिल्कुल ठीकना होने की भी बात कही. हाइ प्रोफाइल मामला होने की वजह से गया जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. साथ ही जेल प्रशासन हर मिलने-जुलने वालों पर कड़ी नजर रख रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन