शारदा राइस मिल पर " 17.78 लाख का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

गया: चंदौती थाने के केवाली गांव स्थित शारदा राइस मिल में शुक्रवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इस दौरान मिल में चोरी-छिपे बिजली का इस्तेमाल करते मिल मालिक को पकड़ा गया. जांच में 71 हॉर्स पावर लोड पाया गया. इसके लिए 17,78,355 रुपये जुर्माना करते […]

विज्ञापन
गया: चंदौती थाने के केवाली गांव स्थित शारदा राइस मिल में शुक्रवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इस दौरान मिल में चोरी-छिपे बिजली का इस्तेमाल करते मिल मालिक को पकड़ा गया. जांच में 71 हॉर्स पावर लोड पाया गया.

इसके लिए 17,78,355 रुपये जुर्माना करते हुए चंदौती थाने में शारदा राइस मिल के प्रोपराइटर राजीव रंजन के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी गयी है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस मिल पर दो लाख 73 हजार 370 रुपये बकाया पहले से था.

इस मामले में विगत वर्ष 27 जुलाई को राइस मिल में बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था. सूचना मिली थी कि बिजली चोरी कर मिल चलायी जा रही है. छापेमारी के दौरान मिल तो बंद पायी गयी, लेकिन उसी परिसर में प्लास्टिक फैक्टरी चलायी जा रही थी, जिसका कोई कनेक्शन नहीं है. राइस मिल व फैक्टरी दोनों राजीव रंजन के ही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण इलाके में सघन छापेमारी चलायी जायेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपभोग किया जा रहा है. लेकिन, अपेक्षित राजस्व की वसूली नहीं हो रही है. इस बात काे लेकर डीएम से लेकर विभाग के एमडी तक चिंतित हैं. राजस्व बढ़ाने के लिए छापेमारी करने, बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटने व बिजली चोरी करनेवालों पर प्राथमिकी दर्ज करने का सख्त निर्देश प्राप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन