ePaper

महाअभियान शिविर में किसानों के 705 आवेदन पंजीकृत

Updated at : 10 Sep 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
महाअभियान शिविर में किसानों के 705 आवेदन पंजीकृत

मझियावां पंचायत में बुधवार को राजस्व महाअभियान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को अपनी ज़मीन के दस्तावेज़ सुधारने में मदद की गयी.

विज्ञापन

परैया. मझियावां पंचायत में बुधवार को राजस्व महाअभियान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को अपनी ज़मीन के दस्तावेज़ सुधारने में मदद की गई. अंचलाधिकारी केशव किशोर के निर्देशन में हुए शिविर में किसानों ने बंटवारा नामा, ऑनलाइन जमाबंदी और उत्तराधिकारी से संबंधित छूटी हुई जमाबंदी के लिए आवेदन दिये. डाटा एंट्री ऑपरेटर ने आवेदनों को सूचीबद्ध कर तुरंत डिजिटल पावती रसीद दी. कुल 705 आवेदन पंजीकृत किये गये. शिविर को सफल बनाने में राजस्व कर्मचारी नितेश कुमार, सोनू कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रगति और अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा. मझियावां पंचायत की मुखिया संगीता कुमारी ने भी आवेदकों को जरूरी जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन