नक्सलियों के मूवमेंट से अफसरों की उड़ी नींद
नक्सलियों के मूवमेंट से अफसरों की उड़ी नींदशेरघाटी अनुमंडल इलाके में लेवी को लेकर लगातार कहर बरपा रहे पीएलएफआइ के लड़ाके जोनल आइजी, आइजी (ऑपरेशन ) व डीआइजी ने किया अनुमंडल क्षेत्र का दौरा वरीय संवाददाता, गयाशेरघाटी अनुमंडल इलाके में लेवी को लेकर पीएलएफआइ (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) नक्सली संगठन के लड़ाके दस्ते द्वारा […]
नक्सलियों के मूवमेंट से अफसरों की उड़ी नींदशेरघाटी अनुमंडल इलाके में लेवी को लेकर लगातार कहर बरपा रहे पीएलएफआइ के लड़ाके जोनल आइजी, आइजी (ऑपरेशन ) व डीआइजी ने किया अनुमंडल क्षेत्र का दौरा वरीय संवाददाता, गयाशेरघाटी अनुमंडल इलाके में लेवी को लेकर पीएलएफआइ (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) नक्सली संगठन के लड़ाके दस्ते द्वारा लगातार तीसरी रात कहर बरपाने के बाद पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों की नींद उड़ गयी है. बुधवार की दोपहर जोनल आइजी कुंदन कृष्णन व आइजी (ऑपरेशन) सुशील मानसिंह खोपड़े गया पहुंचे और मगध डीआइजी रत्न संजय के आवास पर एसएसपी गरिमा मलिक के साथ बैठक की. करीब एक घंटा बैठक करने के बाद जोनल आइजी, आइजी (ऑपरेशन) व डीआइजी वहां से निकले और डोभी रोड में फोरलेन पर निर्माण कार्य व पावरग्रिड से दूसरों जिलों के लिए लगाये जा रहे बिजली के बड़े टाॅवरों के निर्माण कार्य में पुलिस द्वारा की गयी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. तीनों अधिकारी झारखंड की सीमा पर स्थित नक्सलग्रस्त इलाका दादपुर पहुंचे और वहां पीएलएफआइ द्वारा पोकलेन में लगायी गयी आग की घटना का मुआयना किया. साथ ही, वहां की भाैगोलिक स्थिति का जायजा लिया.सुरक्षा को लेकर थे सजगजोनल आइजी, आइजी (ऑपरेशन ) व डीआइजी अवगत थे कि जिस इलाके में वे जा रहे हैं, वहां भाकपा-माओवादी, आरसीसी व पीएलएफआइ जैसे नक्सली संगठन का प्रभाव है. इस कारण वे खुद अपने साथ सर्विस रिवॉल्वर रखे थे. दादपुर में हुई घटना का जायजा लेने के बाद अधिकारियों की टीम नहर होते जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा के पास निकली.अधिकारियों की टीम कोठवारा बाजार से होते हुए दादपुर गांव पहुंची. लेकिन, कोठवारा बाजार से करीब एक किलोमीटर तक ही पक्की सड़क थी. इसके बाद करीब दो किलोमीटर पर सिर्फ पत्थर बिछे थे. वहां से करीब चार-पांच किलोमीटर का रास्ता बिल्कुल कच्चा था. अफसर व अन्य सुरक्षा गार्ड बारूदी सुरंग को लेकर चौकस थे. दादपुर पहुंचने के बाद वे गाड़ी से भी नहीं उतरे.चलती गाड़ी से ही मुआयना किया और जीटी रोड की ओर बढ़ते गये. अधिकारियों ने किसी से बात भी नहीं की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










