आपात स्थिति से निबटने की तैयारी पर चर्चा
बोधगया: गया एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगानेवालों को मुंह की खानी पड़े, इसके लिए मुकम्मल इंतजाम किये गये हैं. समय-समय पर इस तैयारी की समीक्षा भी की जाती है. फिलहाल, एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. मंगलवार को एयरपोर्ट सुरक्षा समिति की बैठक में गया एयरपोर्ट पर आपात स्थिति से निबटने के लिए […]
सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट की तैयारियों का खुलासा नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि बैठक में एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा के सभी इंतजाम पर विमर्श किया गया. इस के अलावा एयरपोर्ट की चहारदीवारी के बाहरी क्षेत्र में पैट्रोलिंग बढ़ाने व अवांछित व्यक्तियों की हरकतों पर भी नजर रखने पर भी चर्चा हुई. हाल के दिनों में आतंकियों गतिविधियों को देखते हुए एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ के जवानों को भी सतर्क व चौकन्ना रहने का निर्देश दिया गया. बैठक में सीआइएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट एस चक्रवर्ती, एडीएम विजय कुमार, डीएसपी सतीश कुमार व आइबी के असिस्टेंट डायरेक्टर आदि भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










