ट्रैक्शन तार टूटा, अपलाइन पर चार घंटे आवाजाही रही ठप

Updated:
विज्ञापन

ट्रैक्शन तार टूटा, अपलाइन पर चार घंटे आवाजाही रही ठप ट्रैक्शन तार से उलझ कर हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का पेटों क्षतिग्रस्तगया व रफीगंज से पहुंचे रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने की ट्रैक्शन तार की मरम्मत अप लाइन पर रात 2.45 बजे सामान्य हो सकी ट्रेनों की आवाजाहीसंवाददाता, गया/परैया/गुरारूगया-मुगलसराय रेलखंड के परैया-गुरारू स्टेशनों […]

विज्ञापन

ट्रैक्शन तार टूटा, अपलाइन पर चार घंटे आवाजाही रही ठप ट्रैक्शन तार से उलझ कर हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का पेटों क्षतिग्रस्तगया व रफीगंज से पहुंचे रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने की ट्रैक्शन तार की मरम्मत अप लाइन पर रात 2.45 बजे सामान्य हो सकी ट्रेनों की आवाजाहीसंवाददाता, गया/परैया/गुरारूगया-मुगलसराय रेलखंड के परैया-गुरारू स्टेशनों के बीच सोमवार की देर रात करीब 10.55 बजे अप लाइन का टूट कर गिरे ट्रैक्शन तार में उलझ कर अप हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12301) के इंजन का अगला पेंटो टूट गया. सूचना पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने ट्रैक्शन तार व ट्रेन के इंजन का क्षतिग्रस्त पेंटो की मरम्मत की और आवागमन शुरू कराया. घटना के बाद करीब चार घंटे तक अप लाइन पर परिचालन बाधित हो गया. जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात गुरारू-परैया स्टेशनों के बीच अप लाइन पर ट्रैक्शन तार टूट कर गिर गया. रात करीब 10.55 बजे वहां से गुजर रही अप हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12301) के इंजन का अगला पेंटो ट्रैक्शन तार में उलझ कर टूट गया. कोई बड़ा हादसा न हो यह सोच कर ड्राइवर विनोद रजक ने ट्रेन रोक दी. ड्राइवर ने इसकी सूचना गुरारू स्टेशन मास्टर को दी, जहां से कंट्रोल को घटना की सूचना दी गयी. गया ट्रैफिक इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गया से टीआरडी अधिकारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक कुमार विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ टावर वैगन लेकर घटनास्थल पहुंचे. इस दौरान रफीगंज स्टेशन से भी दूसरा टावर वैगन लेकर अधिकारी पहुंचे. विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर ट्रैक्शन तार व इंजन के पेटों की मरम्मत की गयी. इसके बाद हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12301) को करीब 1.06 बजे रवाना किया गया. अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रात 2.45 बजे सामान्य हो सकी. जहां-तहां खड़ी रहीं ट्रेनेंट्रैक्शन तार की मरम्मत से इंजन का पेंटो क्षतिग्रस्त होने के कारण अप हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस करीब दो घंटे तक गुरारू स्टेशन पर ही रुकी रही. मरम्मत कार्य के दौरान परैया स्टेशन पर अप सियालदह-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस व कष्ठा स्टेशन पर भुनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक खड़ी रहीं. इसके अलावा कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. इस दौरान नक्सलग्रस्त क्षेत्र में ट्रेनों के रुकने से यात्रियों में भय का माहौल बना हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन