सद्भावना रथ का स्वागत 13 को

Updated:
विज्ञापन

सद्भावना रथ का स्वागत 13 को गया. अग्रवाल समाज के आदिपुरुष श्री अग्रसेन महाराज के मूल स्थान अगरोहा (हरियाणा) से निकले सद्भावना रथ के 13 जनवरी को गया पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम संयोजक हरिप्रकाश केजरीवाल ने बताया कि हरियाणा से निकला सद्भावना रथ आठ जनवरी को बिहार में प्रवेश कर […]

विज्ञापन

सद्भावना रथ का स्वागत 13 को गया. अग्रवाल समाज के आदिपुरुष श्री अग्रसेन महाराज के मूल स्थान अगरोहा (हरियाणा) से निकले सद्भावना रथ के 13 जनवरी को गया पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम संयोजक हरिप्रकाश केजरीवाल ने बताया कि हरियाणा से निकला सद्भावना रथ आठ जनवरी को बिहार में प्रवेश कर गया है. 13 जनवरी को रथ के गया पहुंचने पर कंडी नवादा में स्वागत किया जायेगा. आरती व पूजा के बाद रथ को नगर भ्रमण कराया जायेगा. शाम छह से आठ बजे तक किरानीघाट स्थित अग्रवाल सेवा संघ अग्रसेन भवन में भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद 14 जनवरी को रथ को आगे के लिए रवाना किया जायेगा. बैठक में रामजी अग्रवाल, वीपेंद्र अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, अक्षय जैन, प्रेम गोयनका, संजय अग्रवाल, रोहित सरावगी व अनूप अग्रवाल आदि शामिल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन