इंजीनियर ने लेवी मांगे जाने से किया इनकार

Updated:
विज्ञापन

इंजीनियर ने लेवी मांगे जाने से किया इनकार कहा, नक्सलियों द्वारा लेवी मांगे जाने की सूचना है झूठी पुलिस ने इंजीनियर से की पूछताछफोटो-प्रतिनिधि, खिजरसरायजलबार नहर के पक्कीकरण कार्य में लगी एजेंसी से नक्सलियों द्वारा लेवी मांगे जाने की सूचना पर खिजरसराय थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंधु व महकार थानाध्यक्ष रामदेव प्रसाद मामले की छानबीन की. […]

विज्ञापन

इंजीनियर ने लेवी मांगे जाने से किया इनकार कहा, नक्सलियों द्वारा लेवी मांगे जाने की सूचना है झूठी पुलिस ने इंजीनियर से की पूछताछफोटो-प्रतिनिधि, खिजरसरायजलबार नहर के पक्कीकरण कार्य में लगी एजेंसी से नक्सलियों द्वारा लेवी मांगे जाने की सूचना पर खिजरसराय थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंधु व महकार थानाध्यक्ष रामदेव प्रसाद मामले की छानबीन की. कोणार्क एसोसिएट्स के जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार ने पुलिस के समक्ष नक्सलियों द्वारा लेवी मांगे जाने से इनकार किया है. इंजीनियर ने बताया कि नक्सलियों द्वारा लेवी मांगे जाने की सूचना झूठी है. उन्होंने बताया कि जलबार नहर व महमुदा नहर में कार्य जारी है. कोणार्क कंपनी द्वारा गया व जहानाबाद जिले में 37 करोड़ से कार्य कराये जा रहे हैं. इस क्षेत्र में नौ करोड़ 76 लाख की लागत से जलबार नहर में ढलाई व सात करोड़ रुपये की लागत से महमुदा नहर में जीर्णोद्वार का काम कराया जा रहा है. महकार थानाध्यक्ष रामदेव प्रसाद ने बताया कि पुलिस इन स्थानों प्रतिदिन पैट्रोलिंग करती है. कंपनी के कैंप में मजदूर अपने-अपने काम में लगे थे. छड़ की कटाई की जा रही थी. एसएसपी गरिमा मालिक व एएसपी (नक्सल) मनोज कुमार यादव ने भी अपने स्तर से पता लगाने की कोशिश की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन