तेरे नाम हमने किया है जीवन... पर झूमे दर्शक
तेरे नाम हमने किया है जीवन… पर झूमे दर्शकसंवाददाता, गया तेरे नाम हमने किया है जीवन अपना सारा सनम…, प्रभात खबर फन फेस्ट में मुजफ्फरपुर के रूपम राम्या द्वारा गये गये तेरे नाम फिल्म के इस गाने पर दर्शक झूम उठे. पुराने वर्ष विदाई व नये वर्ष के आगमन के मौके पर गांधी मैदान में […]
तेरे नाम हमने किया है जीवन… पर झूमे दर्शकसंवाददाता, गया तेरे नाम हमने किया है जीवन अपना सारा सनम…, प्रभात खबर फन फेस्ट में मुजफ्फरपुर के रूपम राम्या द्वारा गये गये तेरे नाम फिल्म के इस गाने पर दर्शक झूम उठे. पुराने वर्ष विदाई व नये वर्ष के आगमन के मौके पर गांधी मैदान में गुरुवार से चार जनवरी तक आयोजित प्रभात खबर फन फेस्ट के प्रथम दिन यंग स्टार क्लब के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. बॉलीवुड गायक हनी सिंह के गाने गाकर रवि कुमार सिंह ने खूब तालियां बटोरीं. सृष्टि मुस्कान ने शास्त्रीय नृत्य व चांद सी महबूबा होगी… गाने पर दर्शकों को रिझाया. तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बंधन… गाने पर प्रतिक रंजन ने अलग समां बांधा. इस मौके पर सुरेंद्र वर्मा व अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया. पार्वती यामाहा की ओर से गेम आयोजितदर्शकों को अपने ओर आकर्षित करने के लिए पार्वती यामाहा की ओर से दर्शकों के बीच गुरुवार को स्पून एंड पेवल्स गेम आयोजित किया गया. इस गेम में दर्शकों ने खूब रुचि दिखायी. वहीं, फन फेस्ट में गाड़ी खरीदने पर पार्वती यामाहा की ओर से विशेष उपहार दिये जा रहे हैं. वहीं, दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर दिन कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










