बेटा व बेटी में न करें भेदभाव : बीडीओ
मानपुर: शिक्षा के प्रति लोगों को अब भी जागरूक करने जरूरत है. आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को उनके माता-पिता स्कूल भेजने के बजाय घरेलू काम में लगाये रखते हैं. साथ ही, बेटा व बेटी में भी फर्क करते हैं. लेकिन, बेटी को शिक्षित करने पर दो परिवार साक्षर होता है. आज से ही […]
आज से ही प्रतिज्ञा लेना होगा की बेटी को भी बेटा की तरह लालन-पालन व शिक्षा देगें. ये बातें बुधवार को बीडीओ उषा कुमारी ने दीपक कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में आये छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहीं. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ ने दीप जला कर किया. कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ताली बजा कर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया. स्कूल परिवार की तरफ से अतिथियों को मेमेंटो देकर सम्मानित किया. इस मौके पर स्कूल की निदेशक आशा देवी आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










