कार की टक्कर से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौतचाकंद बाजार के पास गया-पटना रोड पर हुआ हादसास्टेश के पास ठेला पर समोसा आदि सामान बेचता था अनूप गुप्ता प्रतिनिधि, बेलागंजचाकंद बाजार के पास गया-पटना रोड (एनएच 83) पर शनिवार की शाम लगभग सात बजे पटना से गया जा रही इंडिगो कार की चपेट में आने सेे 50 […]

विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौतचाकंद बाजार के पास गया-पटना रोड पर हुआ हादसास्टेश के पास ठेला पर समोसा आदि सामान बेचता था अनूप गुप्ता प्रतिनिधि, बेलागंजचाकंद बाजार के पास गया-पटना रोड (एनएच 83) पर शनिवार की शाम लगभग सात बजे पटना से गया जा रही इंडिगो कार की चपेट में आने सेे 50 वर्षीय अनूप कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे जेपीएन अस्पताल में भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अनूप की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चाकंद स्टेशन बाजार के रहनेवाले भोला गुप्ता के पुत्र अनूप कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. अनूप चाकंद रेलवे स्टेशन के पास ठेले पर समोसा आदि बेच कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शााम अनूप अपना ठेला लेकर घर लौट रहा था कि गया-पटना रोड पर इंडिगो कार ने उसे टक्कर मार दी. घटन के बाद कार लेकर चालक भागने में सफल रहा. गंभीर रूप से घायल अनूप को परिजन जेपीएन अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान रात करीब साढ़े नाै बजे उसकी मौत हो गयी. मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. अनूप की मौत के बाद उसकी पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. चाकंद स्टेशन निवासी दवा विक्रेता संघ के सचिव सत्येंद्र कुमार नेताजी, अध्यक्ष डॉ रामानंद प्रजापत व डॉ रघुवीर प्रसाद आदि ने डभ्एम से मृत अनूप गुप्ता के आश्रित को पांच लाख रुपये मुआवजा देने व उसके पुत्र को सरकारी नौकरी देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन