भारतीय जीवन बीमा निगम के जोनल अध्यक्ष का स्वागत

Updated:
विज्ञापन

भारतीय जीवन बीमा निगम के जोनल अध्यक्ष का स्वागतगया. शहर के चंदौती स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा-एक में शनिवार को जोनल अध्यक्ष अहसन मजहरी का अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश प्रसाद सिंह ने की. इस माैके पर वरीय शाखा प्रबंधक राकेश कुमार मोहन, सहायक शाखा प्रबंधक सहित विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार […]

विज्ञापन

भारतीय जीवन बीमा निगम के जोनल अध्यक्ष का स्वागतगया. शहर के चंदौती स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा-एक में शनिवार को जोनल अध्यक्ष अहसन मजहरी का अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश प्रसाद सिंह ने की. इस माैके पर वरीय शाखा प्रबंधक राकेश कुमार मोहन, सहायक शाखा प्रबंधक सहित विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार सिन्हा, उपेंद्र कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार, महमूद आलम, प्रेममान प्रसाद सिंह सहित काफी संख्या में भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट मौजूद थे.सात माह से लगे प्रतिबंध हटाने की मांगगया. पूर्व मध्य रेलवे हॉकर्स यूनियन के बैनर तले हॉकरों ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास से समाहरणालय तक अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकाला. साथ ही, बैनर व पोस्टरों के साथ प्रदर्शन किया. यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेशन से निकला जुलूस स्वराजपुरी रोड, रायकाशीनाथ मोड़ व कोर्ट होते समाहरणालय पहुंचा और जिलाधिकारी के कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि लगभग 40 वर्षों से 160 हॉकरों द्वारा जंकशन व प्लेटफॉर्मों पर खाने-पीने का सामान बेचा जा रहा था. लेकिन, अब रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा विगत सात माह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस निर्णय को वापस लेने के लिए कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया. लेकिन, अब तक इस समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है. इससे हॉकरों व उनके परिजनों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गयी है. शहीद के सम्मान में निकाला गया कैंडल मार्चगया. नयी दिल्ली में प्लेन हादसे में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार की याद में डेल्हा से गांधी मैदान होते हुए आंबेडकर पार्क तक शनिवार की देर शाम लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान लोगों ने वीर शहीद रवींद्र अमर रहे के नारे लगाये और उनकी यादों को हमेशा बनाये रखने की बात कही. इसमें को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, विशाल, सोनू राज, राजा बाबू, छोटू कुमार, शिवम, सुशील कुमार, आकाश कुमार, नीरज, पंकज राज, सिकंदर यादव, चितरंजन कुमार व काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.महिलाओं व बच्चों को किया गया जागरूकगया. शहर के अक्षयवट स्थित मध्य विद्यालय परिसर में संकुल स्तर पर शनिवार को टोलासेवकों द्वारा अक्षर मेले का आयोजन किया गया. इसमें नवसाक्षर महिलाओं व बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया. मेले का आयोजन संकुल समन्वयक मनोज कुमार की देख-रेख में किया गया. इस मौके पर विद्यालय अवर निरीक्षक अरुण कुमार शांडिल्य, टोला सेवक नंदकिशोर चौधरी, शिवशंकर प्रसाद, विनोद कुमार चौधरी व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन