एटीएम से रुपये की ठगी कर भाग रहा युवक पकड़ाया
एटीएम से रुपये की ठगी कर भाग रहा युवक पकड़ायाबाराचट्टी स्थित एसबीआइ की एटीएम से पैसा निकालने आयी थी मोहनपुर के हेमजापुर की महिलागिरफ्तार युवक की पहचान इमामगंज थाने के मल्हारी के रहनेवाले मोहम्मद नजीरूल्लाह के रूप में हुईपिछले महीने भी एटीएम से ठगी करने के मामले में मल्हारी का ही एक युवक हुआ था […]
एटीएम से रुपये की ठगी कर भाग रहा युवक पकड़ायाबाराचट्टी स्थित एसबीआइ की एटीएम से पैसा निकालने आयी थी मोहनपुर के हेमजापुर की महिलागिरफ्तार युवक की पहचान इमामगंज थाने के मल्हारी के रहनेवाले मोहम्मद नजीरूल्लाह के रूप में हुईपिछले महीने भी एटीएम से ठगी करने के मामले में मल्हारी का ही एक युवक हुआ था गिरफ्तार प्रतिनिधि, बाराचट्टीबाराचट्टी स्थित एसबीआइ की एटीएम से पैसा निकालने आयी एक महिला से रुपये ठगने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला मोहनपुर के हेमजापुर गांव की सबीना खातून है. हालांककि, महिला के एटीएम कार्ड से दस हजार रुपये निकाल कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर बाराचट्टी थाने को सौंप दिया. दारोगा प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गये युवक की पहचान इमामगंज थाने के मल्हारी गांव के रहनेवाले मोहम्मद नजीरूल्लाह के रूप में हुई है. दारोगा ने बताया कि पिछले महीने भी एटीएम से ठगी करने के मामले में मल्हारी के ही एक युवक को पकड़ा गया था. उक्त मामले में छानबीन की गयी थी तो पता चला था कि मल्हारी गांव के कई युवक एटीएम कार्ड से ठगी करनेवाले गिरोह से जुड़े हैं. पकड़े गये युवक से पूछताछ हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










