नियुक्त पत्र मिले, अब ईमानदारी से करें काम

Updated:
विज्ञापन

नियुक्त पत्र मिले, अब ईमानदारी से करें कामसीएस ने चयनित एएनएम को सौंपे नियुक्त पत्रबाराचट्टी विधायक समता देवी भी थीं मौजूद 157 में 54 एएनएम नहीं आ पायीं नियुक्ति पत्र लेनेफोटो- गया 99संवाददाता, गयासिविल सर्जन डॉ कृष्ण मोहन पूर्वे ने शनिवार को बिहार कर्मचारी चयन आयोग(एसएससी) द्वारा चयनित एएनएम को नियुक्ति पत्र दिये. उन्होंने नवनियुक्त […]

विज्ञापन

नियुक्त पत्र मिले, अब ईमानदारी से करें कामसीएस ने चयनित एएनएम को सौंपे नियुक्त पत्रबाराचट्टी विधायक समता देवी भी थीं मौजूद 157 में 54 एएनएम नहीं आ पायीं नियुक्ति पत्र लेनेफोटो- गया 99संवाददाता, गयासिविल सर्जन डॉ कृष्ण मोहन पूर्वे ने शनिवार को बिहार कर्मचारी चयन आयोग(एसएससी) द्वारा चयनित एएनएम को नियुक्ति पत्र दिये. उन्होंने नवनियुक्त एएनएम को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी. बाराचट्टी विधायक समता देवी ने भी नवनियुक्त एएनएम को नियुक्तिपत्र सौंपे. नियुक्ति पत्र पाकर एएनएम काफी प्रसन्न दिखीं. हालांकि, 157 में से 54 एएनएम नियुक्ति पत्र लेने नहीं आ सकीं. इन्हें अब सोमवार को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा.सिविल सर्जन ने बताया कि नियुक्त एएनएम में से ज्यादातर कहीं न कहीं अनुबंध पर कार्यरत हैं. ऐसे में उन्हें एक सप्ताह के अंदर पूर्व के पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया गया. इसके बाद ही उनकी पोस्टिंग की जा सकेगी. 29 दिसंबर से पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. उन्होंने बताया कि 157 एएनएम की काउंसेलिंग की जा चुकी है. काउंसेलिंग के दौरान उनकी अकादमिक शिक्षा व ट्रेनिंग के साथ अन्य सर्टिफिकेट्स का वेरीफिकेशन करने के बाद ही नियुक्त पत्र दिये जा रहे हैं.उल्लेखनीय है कि गत 11 व 23 दिसंबर को सिविल सर्जन ऑफिस में कैंप आयोजित कर एएनएम की काउंसेलिंग की गयी थी. काउंसेलिंग में किसी कारणवश नहीं आ पायीं सात अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग अब भी शेष है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन