नये साल की तैयारी शुरू, दुकानों में सज गये ग्रीटग्सिं कार्ड्स

Updated:
विज्ञापन

नये साल की तैयारी शुरू, दुकानों में सज गये ग्रीटिंग्स कार्ड्सफोटो-रोहित कुमार 1,2,3,4 बाजार में कई रेंज व कीमत वाले ग्रीटिंग्स कार्ड्स उपलब्धहोटलों व रेस्टोरेंट में भी लजीज व्यंजन परोसने की तैयारीसंवाददाता,गयाशहर की दुकानों में सजाये गये केक व अन्य उपहार ये बता रहे हैं कि नये साल के स्वागत की तैयारी शुरू हो गयी […]

विज्ञापन

नये साल की तैयारी शुरू, दुकानों में सज गये ग्रीटिंग्स कार्ड्सफोटो-रोहित कुमार 1,2,3,4 बाजार में कई रेंज व कीमत वाले ग्रीटिंग्स कार्ड्स उपलब्धहोटलों व रेस्टोरेंट में भी लजीज व्यंजन परोसने की तैयारीसंवाददाता,गयाशहर की दुकानों में सजाये गये केक व अन्य उपहार ये बता रहे हैं कि नये साल के स्वागत की तैयारी शुरू हो गयी है. दुकानों मे एक से बढ़ कर एक ग्रीटिंग्स कार्ड्स नजर आने लगे हैं. वहीं, कई फ्लेवर के केक का भी कलेक्शन मौजूद हैं. वहीं, होटलों व रेस्टोरेंट में भी न्यू इयर की तैयारी जोर-शोर से हो रही है. नये साल पर ग्राहकों को लजीज व्यंजन परोसने की तैयारी चल रही है. म्यूजिकल ग्रीटिंग्स कार्ड की मांग अधिकव्यवसायी अलोक कुमार जैन, अमित कुमार व गोपाल प्रसाद आदि व्यवसायियों ने बताया कि व्हाट्स एप व फेसबुक के इस जमाने में भी युवा व व्यस्क लव न्यू कार्ड व म्यूजिकल ग्रीटिंग्स कार्ड्स की मांग करते हैं. इसलिए इन ग्रीटिंग्स कार्ड्स की मांग अधिक है. युवाओं का कहना है कि ग्रीटिंग्स कार्ड्स से न्यू इयर की बधाई देने का मचा ही कुछ और है. व्हाट्सएप व फेसबुक से मनाते हैं न्यू इयर तकनीक के इस युग में लोग न्यू इयर विश करने के लिए ग्रीटिंग्स कार्ड्स की जगह फेसबुक व व्हाट्स एप आदि सोशल साइट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं. पंकज कुमार, अनुज कुमार, अविनाश कुमार, राहुल कुमार, एस कुमारी, जागृति कुमारी व स्नेहा कुमारी आदि ने बताया कि सोशल मीडिया के कारण न्यू इयर पर ग्रीटिंग्स कार्ड को लोग भूलते ही जा रहे हैं. अब तो नये साल का मुबारकवाद देने के लिए मोबाइल व इंटरनेट ही काफी है. फोन करने के बजाय मोबाइल से हैप्पी न्यू इयर का मैसेज कर दिया जाता, जिसका दूसरी तरफ से जवाब तुरंत मिलता है. ग्रीटिंग्स कार्ड्स की कीमतेंसाधारण कार्ड®20 से 50 रुपये तकलव न्यू कार्ड®70 से 100 रुपये तकम्यूजिक कार्ड®100 से 250 रुपये कोटमैं अपने दोस्तों, परिजनों व रिश्तेदारों को व्हाट्स एप व फेसबुक से न्यू इयर की बधाई देते हैं. ग्रीटिंग्स कार्ड को भूल ही गया हूं. अनुज कुमार – फोटो- 05 दुनिया बदली, सोच बदला, तो हम भी बदल गये. ग्रीटिंग्स कार्ड के बदले व्हाट्स एप व फेसबुक से नया साल मनाते है. अमित कुमार – फोटो – 06 पहले न्यू इयर बोलने के लिए व्हाट्स एप व फेसबुक बेहतर कोई सुविधा नहीं, इस कारण ग्रीटिंग्स कार्ड्स से बधाई व शुभकामनाएं भेजते थे.गुलशन कुमार – फोटो – 07 जब से मोबाइल आया है, तब से न्यू इयर दोस्तों व रिश्तेदारों को मैसेज भेज कर ही मनाते आ रहे हैं. अब ग्रीटिंग्स कार्ड की याद तक नहीं आती है.पंकज कुमार – फोटो – 08ग्रीटिंग्स कार्ड से न्यू इयर मनाने का कुछ अलग ही मजा है. इस कारण मैं ग्रीटिंग्स कार्ड से ही न्यू इयर की बधाई देती हूं. श्वेता कुमारी – फोटो – 09सोशल मीडिया के कारण लोग ग्रीटिंग्स कार्ड्स को धीरे-धीरे भुलने लगे गये हैं. मैं अब व्हाट्स एप व फेसबुक से न्यू मनाती हूं. नेहा कुमारी – फोटो – 10मां-पिता को बधाई देकर शुरू करते हैं न्यू इयर का पहला दिन. ग्रीटिंग्स कार्ड को न तो भूला हूं और न कभी भूल पाऊंगा. वह ग्रीटिंग्स कार्ड से ही न्यू इयर मनाते हैं.रुनम कुमारी – फोटो – 11दुनिया बदला, लोग बदले, सोच बदल तो मैं भी बदल गयी. मैं व्हाट्स एप व फेसबुक से न्यू इयर मनाती हूं, क्योंकि मैसेज का जबाब तुरंत मिलता है.पूजा कुमारी – फोटो – 12

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन