आंती में आग से आठ किसानों के धान राख
आंती में आग से आठ किसानों के धान राखकोंच. आंती थाना क्षेत्र के दौरमा गांव में शुक्रवार की रात खलिहान में आग लगने से आठ किसानों के धान के बोझे जल कर राख हो गये. इसमें करीब पांच सौ धान के बोझे जल कर राख हो गये. आग लगने के कारणों का अब तक पता […]
आंती में आग से आठ किसानों के धान राखकोंच. आंती थाना क्षेत्र के दौरमा गांव में शुक्रवार की रात खलिहान में आग लगने से आठ किसानों के धान के बोझे जल कर राख हो गये. इसमें करीब पांच सौ धान के बोझे जल कर राख हो गये. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका. सीआइ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि अगलगी में किसान गोरेलाल यादव, रामईश्वर दास, सत्येंद्र दास, बलेश्वर दास, रमना देवी, राजेेंद्र यादव, चंद्रिका साव, जयराम यादव के धान के बोझे जल कर राख हो गये. सीओ मोतीलाल पासवान ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है. पीड़ित परिवार को सहायता के लिए वरीय अधिकारी को लिखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










