घर, शौचालय व रोजगार मुख्य उद्देश्य : प्रधान सचिव

Updated:
विज्ञापन

घर, शौचालय व रोजगार मुख्य उद्देश्य : प्रधान सचिवअमृतलाल मीणा ने समेकित आवास योजना व राजीव आवास योजना के लाभुकों के बीच बांटे पासबुकफोटो -संवाददाता, गयानगर विकास विभाग हर शहरी गरीब को उसका अपना घर, शौचालय व घर के बेरोजगार सदस्यों को रोजगार मुहैया कराना चाहता है. हमारा उद्देश्य भी यही है. तीनों को लेकर […]

विज्ञापन

घर, शौचालय व रोजगार मुख्य उद्देश्य : प्रधान सचिवअमृतलाल मीणा ने समेकित आवास योजना व राजीव आवास योजना के लाभुकों के बीच बांटे पासबुकफोटो -संवाददाता, गयानगर विकास विभाग हर शहरी गरीब को उसका अपना घर, शौचालय व घर के बेरोजगार सदस्यों को रोजगार मुहैया कराना चाहता है. हमारा उद्देश्य भी यही है. तीनों को लेकर विभाग योजनाएं चला रहा है. उक्त बातें शनिवार को गया पहुंचे नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अमृतलाल मीणा ने कहीं. उन्होंने एपी कॉलोनी स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में समेकित आवास योजना व राजीव आवास योजना के लाभुकों के बीच पासबुक बांटे. इस मौके पर 200 लाभुकों को आइएचएसडीपी व 137 लाभुकों को राजीव आवास योजना के तहत पैसे दिये गये. प्रधान सचिव ने कहा कि आवास योजना में गया नगर निगम का प्रोग्रेस अच्छा है, लक्ष्य के अनुसार काम बेहतर तरीके से हो रहा है. कार्यक्रम में मेयर सोनी कुमारी, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त विजय कुमार, डूडा के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार, नगर निगम के अभियंता शैलेंद्र सिन्हा, विनोद कुमार, सिटी मैनेजर राजमणि गुप्ता, सुरेंद्र राम व अन्य कई मौजूद थे.प्रधान सचिव ने पूछा, अब तक कितने पैसे मिले ?आवास योजना की पूरी जानकारी देने के क्रम में प्रधान सचिव ने भीड़ में से एक महिला को मंच के पास बुलाया. सोना देवी नाम की वार्ड-11 की महिला से उन्होंने पूछा कि आवास योजना के तहत उसे कितने पैसे मिले हैं? महिला ने बताया कि दो किस्तों में उसे अब तक दो लाख 13 हजार रुपये मिले हैं. प्रधान सचिव ने कहा कि समेकित आवास योजना व राजीव आवास योजना के तहत अब तक 3800 लाभुकों का चयन हुआ है, शेष बचे हुए लोगों को सबको आवास योजना के तहत शामिल कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि हर शहरी गरीब का अपना आवास हो.कितने के घर में शौचालय नहीं? सैकड़ों हाथ थे ऊपरप्रधान सचिव ने जब हॉल में मौजूद सैकड़ों की संख्या में लोगों से पूछा कि कितने के घर में शौचालय नहीं हैं, तो सैकड़ों लोगों के हाथ ऊपर उठ गये. उन्होंने सरकार की शौचालय निर्माण योजना की जानकारी सभी को दी. उन्होंने कहा कि सभी के घर में शौचालय हो, इसके लिए भी सरकारी स्तर पर योजना चलायी गयी है. इसके तहत सरकारी स्तर पर 12 हजार रुपये की मदद की जायेगी, बाकी के पैसे घरवाले खुद लगायेंगे और शौचालय का निर्माण करायेंगे. उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए फोटोग्राफी करायी जायेगी.प्रशिक्षण चाहिए, 7301967087 पर संपर्क करेंप्रधान सचिव ने कहा कि शहरी क्षेत्र के बेरोजेगार लोगों को प्रशिक्षण दे कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना भी सरकार की योजना में शामिल है. उन्होंने कहा कि गया नगर निगम के माध्यम से यहां भी यह योजना चल रही है. उन्होंने प्रशिक्षण देनेवाली कंपनी के अधिकारियों को मंच पर बुला कर पूरी बात रखी. इसके बाद श्री मीणा ने इस प्रोजेक्ट के सिटी मिशन मैनेजर नौशाद को भी मंच पर बुलाया और उनका मोबाइल नंबर 7301967087 सार्वजनिक किया. प्रधान सचिव ने कहा कि वैसे लोग जो सरकार स्तर पर प्रशिक्षण हासिल करना चाहते हैं, वह इस नंबर पर संपर्क करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन