भाकपा नेता के निधन पर जताया शोक
भाकपा नेता के निधन पर जताया शोक गया. भाकपा-माले नेता कॉमरेड 49 वर्षीय खुर्शीद अहमद के निधन पर पार्टी के नेताओं ने शोक जताया है. पार्टी का झंडा झुका कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. भाकपा-माले के जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि खुर्शीद अहमद 1992 से आइपीएफ के साथ जुड़ कर कर स्थानीय मुहल्ले […]
भाकपा नेता के निधन पर जताया शोक गया. भाकपा-माले नेता कॉमरेड 49 वर्षीय खुर्शीद अहमद के निधन पर पार्टी के नेताओं ने शोक जताया है. पार्टी का झंडा झुका कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. भाकपा-माले के जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि खुर्शीद अहमद 1992 से आइपीएफ के साथ जुड़ कर कर स्थानीय मुहल्ले से संघर्ष शुरू करते हुए गया जिला नेतृत्वकारी टीम में शामिल हुए. वे गया में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मामलों पर विचार-विमर्श के लिए पहल करते रहे. शहर के कई बुद्धिजीवियों के साथ उनके घनिष्ठ संबंध थे. जिला कमेटी की ओर से उनकी मिट्टी मंजिल में काॅमरेड रीता वर्णवाल, आनंद कुमार व अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










