पावरगंज बैरागी में लफंगों का उत्पात, मांगी रंगदारी
पावरगंज बैरागी में लफंगों का उत्पात, मांगी रंगदारी हथियारों से लैस युवकों ने पति-पत्नी व उनकी बहू से की मारपीटचार लोगों के खिलाफ डेल्हा थाने में दर्ज किया गया मामलावरीय संवाददाता, गयाडेल्हा थाने के पावरगंज बैरागी मुहल्ले में रहनेवाले मदन साव के घर में बुधवार की रात हथियारों से लैस युवकों ने घुस कर रंगदारी […]
पावरगंज बैरागी में लफंगों का उत्पात, मांगी रंगदारी हथियारों से लैस युवकों ने पति-पत्नी व उनकी बहू से की मारपीटचार लोगों के खिलाफ डेल्हा थाने में दर्ज किया गया मामलावरीय संवाददाता, गयाडेल्हा थाने के पावरगंज बैरागी मुहल्ले में रहनेवाले मदन साव के घर में बुधवार की रात हथियारों से लैस युवकों ने घुस कर रंगदारी मांगी. विरोध करने पर हमलावरों ने मदन साव व उनकी गर्भवती बहू के साथ मारपीट भी की. इस दौरान बीच-बचाव करने आयी मदन साव की पत्नी आनंदी देवी पर भी इन युवकों ने हमला किया और गलत नीयत से उनकी साड़ी भी फाड़ दी. परिजनों के हस्तक्षेप से आनंदी देवी की अस्मत बच गयी. हमलावर युवक धमकी देते हुए भाग गये. इस मामले में आनंदी देवी ने डेल्हा थाने में पंकज कुमार उर्फ छोटू, संटू, श्यामलाल व छोटू के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है. आनंदी ने बताया कि लफंगों के उत्पात से उनका परिवार काफी भयभीत है. इस संबंध में डेल्हा थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.भयभीत दुकानदारों ने भी पुलिस से शिकायत शहर के पावरगंज-बागेश्वरी रोड व अंदर बैरागी मुहल्ले के दुकानदार इन दिनों रंगदारों व लफंगों के उत्पात से भयभीत हैं. दुकानदारों व लोगों से सरेआम रंगदारी की मांग की जा रही है. रंगदारी नहीं देने पर दुकानदारों को प्रताड़ित किया जा रहा है. पावरगंज-बागेश्वरी रोड में व्यवसाय करनेवाले करीब दो दर्जन दुकानदारों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की है. बबीता देवी व उषा देवी सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि रंगदारों व लफंगों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण उनका मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. स्थिति यह हो गयी है कि इनके द्वारा दुकानदारों से किसी न किसी बहाने रुपये की वसूली की जा रही है. रंगदारों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार हो गया है. कोई भी दुकानदार इनसे उलझना नहीं चाहता है. कोई भी दुकानदार डर के मारे रंगदारों के विरुद्ध गवाही भी नहीं देना चाहते हैं. दुकानदार अपने बाल-बच्चों का भविष्य देख कर रंगदारों के आतंक काे चुपचाप सह रहे हैं. इस गिरोह में शामिल युवक दुस्साहस दिखा कर कभी-कभार पावरगंज-बैरागी मुहल्ले में पैट्रोलिंग करने आनेवाले होमगार्ड के जवानों को भी पीट देते हैं. इस गिरोह में शामिल युवकों का मुख्य धंधा ट्रेन से कोयले की चोरी करना है. अपराधी चाहे कोई भी हो, होगी ठोस कार्रवाई सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी सूरत में पावरगंज-बागेश्वरी रोड व अंदर बैरागी मुहल्ले के दुकानदारों को घबराने की जरूरत नहीं है. अपराधी चाहे कोई भी हो, उस पर ठोस कार्रवाई की जायेगी. पावरगंज-बैरागी मुहल्ले के दुकानदारों से बातचीत कर रंगदारों व लफंगों की पहचान की जायेगी. इसके अलावा पावरगंज बैरागी मुहल्ले में पुलिस पैट्रोलिंग को और बढ़ाने का निर्देश डेल्हा व कोतवाली थानों की पुलिस को दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










