खरीदारी की पक्की रसीद लेना न भूलें ग्राहक
खरीदारी की पक्की रसीद लेना न भूलें ग्राहकराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जिला उपभाेक्ता फोरम में समारोह आयोजित संवाददाता, गयाकिसी भी सामान की खरीदारी करने के बाद ग्राहक उसकी पक्का रसीद लेना न भूलें. पक्की रसीद लेना व गुणवत्तायुक्त सामान पाना ग्राहकों का हक है. ‘जागो ग्राहक जागो’ नारे से जन-जन को अवगत कराने की जरूरत […]
खरीदारी की पक्की रसीद लेना न भूलें ग्राहकराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जिला उपभाेक्ता फोरम में समारोह आयोजित संवाददाता, गयाकिसी भी सामान की खरीदारी करने के बाद ग्राहक उसकी पक्का रसीद लेना न भूलें. पक्की रसीद लेना व गुणवत्तायुक्त सामान पाना ग्राहकों का हक है. ‘जागो ग्राहक जागो’ नारे से जन-जन को अवगत कराने की जरूरत है. ये बातें राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर गुरुवार को जिला उपभाेक्ता फोरम में आयोजित समारोह में फोरम के अध्यक्ष रमेशचंद्र सिंह ने कहीं. कार्यक्रम में जिला उपभाेक्ता फोरम के अध्यक्ष ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को अपने हक के प्रति जागृत करना ही उपभोक्ता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है. उपभोक्ता ऑनलाइन या टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए लेाग विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800114000 व एसएमएस करने के लिए जारी मोबाइल नंबर 880093717 का लाभ ले सकते हैं. सचिव शंकर मेहता ने कहा कि कोई भी दुकानदार घटिया सामान या निर्धारित मूल्य की अधिक रुपये लेते हैं, तो लोग इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में जरूर करें. उपभोक्ता फोरम ग्राहकों की सेवा व न्याय दिलाने के लिए गठित किया गया है. इस मौके पर सदस्य सैयद मोहतसीम अख्तर व सुनीता कुमारी ने भी अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










