कोंच में आग से घर राख
कोंच में आग से घर राख रामपुर गांव में आग से दो मवेशी व एक व्यक्ति झुलसे खटनही गांव में भी एक घर में आग लगने की सूचनाप्रतिनिधि, कोंचरामपुर गांव में सोमवार की रात ओमप्रकाश यादव के घर में अचानक आग लग गयी. आग से घर जल कर राख हो गया. घटना में दो मवेशी […]
कोंच में आग से घर राख रामपुर गांव में आग से दो मवेशी व एक व्यक्ति झुलसे खटनही गांव में भी एक घर में आग लगने की सूचनाप्रतिनिधि, कोंचरामपुर गांव में सोमवार की रात ओमप्रकाश यादव के घर में अचानक आग लग गयी. आग से घर जल कर राख हो गया. घटना में दो मवेशी व एक व्यक्ति झुलस गये. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में आग लगने के बाद मवेशियों को बचाने के चक्कर में ओमप्रकाश के पिता राजरूप यादव झुलस गये. उनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. सीआइ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पीड़ित को सहायता प्रदान करने के लिए वरीय अधिकारी को लिखा गया है. उधर, खटनही गांव में भी एक घर में आग लगने की खबर है. सीआइ ने कहा कि सूचना मिली है, लेकिन किसी ने आवेदन नहीं दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










