लड़कियों का भवष्यि न करें बरबाद : कुलपति
लड़कियों का भविष्य न करें बरबाद : कुलपतिफोटो: सिटी 1- मिर्जा गालिब कॉलेज में हुआ इनडोर प्ले हॉल का उद्घाटनसंवाददाता, गयामजहब व समाज के नाम पर लड़कियों का भविष्य बरबाद न करें. छात्राओं को उनकी रुचि वाले क्षेत्रों में जाने का मौका दें. लड़कियों की तरक्की के बिना उज्ज्वल भारत की कल्पना नहीं की जा […]
लड़कियों का भविष्य न करें बरबाद : कुलपतिफोटो: सिटी 1- मिर्जा गालिब कॉलेज में हुआ इनडोर प्ले हॉल का उद्घाटनसंवाददाता, गयामजहब व समाज के नाम पर लड़कियों का भविष्य बरबाद न करें. छात्राओं को उनकी रुचि वाले क्षेत्रों में जाने का मौका दें. लड़कियों की तरक्की के बिना उज्ज्वल भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. ये बातें मिर्जा गालिब कॉलेज के इनडोर प्ले हॉल का उद्घाटन करते हुए मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मो इश्तियाक ने कहीं.कुलपति ने कहा कि ज्यादातर अभिभावक लड़िकयों को किसी भी तरह से पढ़ाई करा कर निश्चिंत होना चाहते हैं. लेकिन, आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं. मिर्जा गालिब कॉलेज को यह मुकाम पर पहुंचाने में यहां के व्यवस्थापक व शिक्षक का सराहनीय योगदान है. इस कॉलेज में छात्राओं के क्लास की अलग व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन मिर्जा गालिब कॉलेज के विद्यार्थियों को हर तरह की सहायता देने के लिए तैयार है. अभी कॉलेज के पास विद्यार्थियों के खेल प्रशिक्षण के लिए अपनी कोई समुचित भूमि नहीं है. विश्वविद्यालय की ओर से यहां के विद्यार्थियों को खेल प्रशिक्षण में प्राथमिकता देगी. खेल से विद्यार्थियों में शारीरिक स्वस्थता के साथ-साथ मानसिक विकास होती है. इस मौके पर मगध विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर इस कॉलेज के विद्यार्थियों का प्रदर्शन विभिन्न खेलों में अच्छा रहा है. कॉलेज के विद्यार्थियों में लगन है सिर्फ उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है. वे कोई भी मुकाम छू सकते हैं. समारोह में कॉलेज सचिव एस कैसर शर्फुद्दीन ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि कॉलेज को सभी का साथ मिला तब जाकर कॉलेज आज इस मुकाम पर पहुंचा है. कॉलेज के छात्रों के लिए जल्द ही शहर से बाहर भूमि लेकर अलग शाखा भवन बनाया जाना तय किया गया है. आशा है इस कार्य को पूर्ण कराने में सभी का सहयोग प्राप्त होगा. इस मौके पर प्राचार्य गुलाम समदानी ने आगत अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. मंच का संचालन प्रो कमर अली खान ने किया. इस मौके पर शासी निकाय संयुक्त सचिव डॉ शोएब, सदस्य इनामुल हसन, उप प्राचार्य प्रो अरुण कुमार प्रसाद, प्रो खुर्शीद अहमद खां, प्रो रिजवान कौसर व प्रो अब्दुल कादिर के साथ शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










