भाजपा ने सक्रिय सदस्य बढ़ाने पर दिया बल

Updated:
विज्ञापन

भाजपा ने सक्रिय सदस्य बढ़ाने पर दिया बल बेलागंज. भारतीय जनता पार्टी बेलागंज मंडल की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय प्रखंड अध्यक्ष कुमार सत्यशील की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश शर्मा थे. बैठक में विधानसभा चुनाव की समीक्षा की गयी. इसके अलावा संगठन की मजबूती, बिहार सरकार द्वारा […]

विज्ञापन

भाजपा ने सक्रिय सदस्य बढ़ाने पर दिया बल बेलागंज. भारतीय जनता पार्टी बेलागंज मंडल की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय प्रखंड अध्यक्ष कुमार सत्यशील की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश शर्मा थे. बैठक में विधानसभा चुनाव की समीक्षा की गयी. इसके अलावा संगठन की मजबूती, बिहार सरकार द्वारा किसानों से भेदभाव बरतने, धान खरीद नहीं होने व बोनस नहीं देने व सूबे में गिरती विधि व्यवस्था पर चर्चा की गयी. कहा गया कि विधानसभा चुनाव में हार के मुख्य कारण एनडीए के हम प्रत्याशी शारिम अली द्वारा भाजपा संगठन की उपेक्षा करना, उनके ही समुदाय के मतदाताओं द्वारा वोट नहीं देना, मतदान केंद्रों पर पोलिंग एजेंट नहीं बैठाया जाना, राष्ट्रीय व राज्य के नेताओं की चुनावी सभा नहीं होना व उम्मीदवार का जनता से भावनात्मक जुड़ाव नहीं होना रहा. बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करने व सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया. बैठक में वकील सिंह, अशोक शर्मा, विनोद पांडेय, सिराज अख्तर, सैयद जफर आलम, अनुज सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेश मांझी, पप्पू शर्मा, कौशलेंद्र कुमार, राजेंद्र राम, मिथिलेश मांझी, कमलेश मांझी व हरिद्वार प्रसाद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन