एनयूएलएम के लिए टास्क फोर्स
गया : नगर आयुक्त विजय कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है. सोमवार को इस मामले में नगर निगम परिसर में एक बैठक भी हुई, जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने टास्क फोर्स से संबंधित पहलुओं पर चर्चा भी की. बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, […]
गया : नगर आयुक्त विजय कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है. सोमवार को इस मामले में नगर निगम परिसर में एक बैठक भी हुई, जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने टास्क फोर्स से संबंधित पहलुओं पर चर्चा भी की.
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक, पीएनबी की धामी टोला के वरीय शाखा प्रबंधक पीएनबी की चांंदचौरा शाखा के प्रबंधक, नगर प्रबंधक, एनयूएलएम के नगर मिशन प्रबंधक सुमन कुमार, शाहिल राज, मोहम्मद नौशाद, अंजना शुक्ला, टीएलएफ के अध्यक्ष अमरजीत गिरि व एएलएफ की अध्यक्ष कंचन कुमारी आदि भी मौजूद थे. बैठक में सीसीएल, स्वयं सहायता समूहों को मिलनेवाले समूह व समूह व्यक्तिगत ऋण तथा बैंकों के कामकाज से जुड़े कई आवश्यक पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










