27 को चालू करना है एसएनसीयू, पर कैसे ?
गया : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अस्वस्थ नवजात शिशुओं को समुचित चिकित्सा मुहैया कराने के लिए हर जिले में एक-एक सीक न्यूबाॅर्न केयर यूनिट(एसएनसीयू) की स्थापना की गयी है, ताकि शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके. गया में यह प्रभावती अस्पताल परिसर में है. इसे 2012 में ही चालू होना था, लेकिन […]
गया : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अस्वस्थ नवजात शिशुओं को समुचित चिकित्सा मुहैया कराने के लिए हर जिले में एक-एक सीक न्यूबाॅर्न केयर यूनिट(एसएनसीयू) की स्थापना की गयी है, ताकि शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके. गया में यह प्रभावती अस्पताल परिसर में है. इसे 2012 में ही चालू होना था,
लेकिन अब तक चालू नहीं हो सका. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम गत 13 सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर गया आयी थी. तब, 14 सितंबर के अंक में प्रभात खबर ने ‘चालू नहीं हो सका जिले का एसएनसीयू’ शीर्षक से मुद्दा उठा कर टीम का ध्यान दिलाया था.
बताया जाता है कि टीम की जांच रिपोर्ट पर केंद्र सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लंबित सभी योजनाओं को अविलंब चालू करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया गया है, अन्यथा केंद्रीय सहायता रोकने की चेतावनी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










