तीन आरोपित गये जेल
मानपुर : भदेजा हत्याकांड में प्रयोग किया गया हथियार पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसके अलावा इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपितों को सोमवार को जेल भेज दिया गया. एसएसपी गरिमा मलिक ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि भदेगा गांव में दो परिवारों के बीच गली की जमीन को लेकर विवाद चल […]
मानपुर : भदेजा हत्याकांड में प्रयोग किया गया हथियार पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसके अलावा इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपितों को सोमवार को जेल भेज दिया गया. एसएसपी गरिमा मलिक ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि भदेगा गांव में दो परिवारों के बीच गली की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.
अशोक पासवान व लक्ष्मी पासवान के बीच चाचा-भतीजे का रिश्ता है. मामले में आरोपित सभी एक -दूसरे काे पहले से जानते थे. मुख्य आरोपित अशोक पासवान की निशानदेही पर फल्गु नदी में बालू में छिपा कर रखे गये एक थ्रिनट, एक दोनाली बंदूक, एक राइफल, एक कट्टा व चार 315 बोर के कारतूस के अलावा एक खोखा बरामद किया गया.
एसएसपी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में एएसपी बलिराम चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. टीम में वजीरगंज कैंप के डीएसपी शेराज खां, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह, निवास कुमार व मनोज कुमार के साथ विशेष टीम का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










