संकुल संसाधन केंद्रों में अक्षर मेला 24 को
मानपुर : मनरेगा भवन के सभागार में सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक संत कुमार की अध्यक्षता बैठक हुई. बैठक में टोला सेवक, तालीम मरकज व प्रेरक मौजूद थे. संत कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर को नवसाक्षर अक्षर आंचल योजना के तहत अक्षर मेला लगेगा. इसमें काफी संख्या में लोग भाग लेंगे. रंगोली, कबाड़ से […]
मानपुर : मनरेगा भवन के सभागार में सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक संत कुमार की अध्यक्षता बैठक हुई. बैठक में टोला सेवक, तालीम मरकज व प्रेरक मौजूद थे. संत कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर को नवसाक्षर अक्षर आंचल योजना के तहत अक्षर मेला लगेगा. इसमें काफी संख्या में लोग भाग लेंगे.
रंगोली, कबाड़ से जुगाड़ व अंधविश्वास आदि पर आधारित जागरूकता स्टॉल लगाये जायेंगे. बेहतर प्रदर्शन करनेवाले स्टॉल को पुरस्कृत किया जायेगा. मेले में गीत-संगीत के माध्यम से भी लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जायेगा. यह कार्यक्रम प्रत्येक संकुल संसाधन केंद्रों पर होगा. मानपुर में 10 संकुल केंद्र बनाये गये है. इनमें मध्य विद्यालय सनौत, भोरे, शादीपुर, ननौक, रसलपुर, कईया, आबगीला, बंधुआ व भदेजा केंद्र शामिल है. बैठक में केआरपी साेनाली सोरेन व बोधगया केआरपी आभा कुमारी मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










