विदेशी भाषा विभाग ने समाजशास्त्र को हरा खिताब कब्जाया
विदेशी भाषा विभाग ने समाजशास्त्र को हरा खिताब कब्जाया सोमवार को प्रतियोगिता का समापनफोटो- बोधगया 1बोधगया. मगध विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन विदेशी भाषा विभाग की टीम ने क्रिकेट में समाजशास्त्र की टीम को हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया. इससे पहले क्वार्टर फाइनल में विदेशी भाषा विभाग की टीम […]
विदेशी भाषा विभाग ने समाजशास्त्र को हरा खिताब कब्जाया सोमवार को प्रतियोगिता का समापनफोटो- बोधगया 1बोधगया. मगध विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन विदेशी भाषा विभाग की टीम ने क्रिकेट में समाजशास्त्र की टीम को हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया. इससे पहले क्वार्टर फाइनल में विदेशी भाषा विभाग की टीम ने वाणिज्य विभाग की टीम को 10 विकेट से, पाली विभाग की टीम ने भूगोल की टीम को 17 रन से, समाजशास्त्र की टीम ने इतिहास विभाग की टीम को 61 रन से व एलएसडब्ल्यू की टीम ने लोक प्रशासन को छह विकेट से हराया. फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए समाजशास्त्र की टीम ने 64 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में विदेशी भाषा विभाग की टीम ने तीन विकेट पर 65 रन बना कर खिताब पर कब्जा जमाया. खेलकूद प्रभारी डाॅ सुदर्शन राय ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया. इसमें मुख्यालय के सभी विभागों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया. पुरस्कार वितरण की तिथि शीघ्र ही निर्धारित कर सभी विजेता टीम के प्रतिभागियों व टीम शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










