लोगों को मिला 1.20 लाख की लागत से बना नाला

Updated:
विज्ञापन

लोगों को मिला 1.20 लाख की लागत से बना नाला विधान पार्षद कृष्ण कुमार ने किया उद्घाटन भदेजा कांड पर सूबे की सरकार को घेरा मानपुर 03 : नाले का उद्घाटन करते विधान पार्षद कृष्ण कुमार. साथ में अन्य. मानपुर. विष्णु बिहार कॉलोनी में सोमवार को मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत 1.20 लाख की […]

विज्ञापन

लोगों को मिला 1.20 लाख की लागत से बना नाला विधान पार्षद कृष्ण कुमार ने किया उद्घाटन भदेजा कांड पर सूबे की सरकार को घेरा मानपुर 03 : नाले का उद्घाटन करते विधान पार्षद कृष्ण कुमार. साथ में अन्य. मानपुर. विष्णु बिहार कॉलोनी में सोमवार को मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत 1.20 लाख की लागत से बने नाले का विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया. नाले की लंबाई 1.75 फुट है. यह विनोद सिंह के मकान से सलेमपुर पइन तक है. उद्घाटन के बाद उन्होंने भदेजा में मां-बेटे की हत्या मामले की भी लोगों से जानकारी ली. उन्होंने मामले में संलिप्त लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी की. उन्होंने कहा कि मृतका के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाये. श्री कुमार ने सूबे की सरकार पर अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि पिछले कुछ दिनों में राज्य में हत्या, लूट व फिरौती की घटना में बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा, विनोद सिंह, धनराज शर्मा, भोला पटेल व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन