पूर्व सीएम की बेटी के घर का ताला खुला

Updated:
विज्ञापन

पूर्व सीएम की बेटी के घर का ताला खुलापतोहू की हत्या के आरोप में नामजद आरोपित हैं पार्षद सुनैना देवी व परिजन एफएसएल की टीम व पुलिस पदाधिकारियों ने घर में घंटों की छानबीनघर के कोने-कोने से एफएसएल की टीम ने एकत्र किये सैंपल हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी किसी नतीजे पर […]

विज्ञापन

पूर्व सीएम की बेटी के घर का ताला खुलापतोहू की हत्या के आरोप में नामजद आरोपित हैं पार्षद सुनैना देवी व परिजन एफएसएल की टीम व पुलिस पदाधिकारियों ने घर में घंटों की छानबीनघर के कोने-कोने से एफएसएल की टीम ने एकत्र किये सैंपल हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिसठोस सबूत मिले बिना नहीं होगी किसी आरोपित की गिरफ्तारी : एसएसपीफोटो-सनत 6- सुनैना देवी के घर पर सोनी के कमरे की जांच करते सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह, साथ हैं डेल्हा व सिविल लाइन्स थानों के थानाध्यक्ष. सनत 3 -पुलिस की मौजूदगी में अपने घर का ताला खोलते वार्ड पार्षद सुनैना देवी के पति योगेंद्र प्रसाद. वरीय संवाददाता, गयाअपनी पतोहू सोनी कुमारी की हत्या के आरोप में परिजनों सहित नामजद पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की बेटी गया नगर निगम के वार्ड एक की पार्षद सुनैना देवी व दामाद योगेंद्र प्रसाद के गया शहर के खरखुरा मुहल्ला स्थित घर का सोमवार को ताला खोला गया. इसके बाद पुलिस अधिकारियों व पटना से आयी एफएसएल की टीम ने घर के कोने-कोने में छानबीन कर हत्या से संबंधित सबूत एकत्र करने की कोशिश की. एफएसएल की टीम ने कई जगहों से सैंपल भी लिये. उधर, डेल्हा थाने में आरोपितों से घटना के बाद से ही पुलिस पदाधिकारी पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन पुलिस अब तक यह खुलासा करने में सफल नहीं हो पायी है कि महिला की हत्या हुई है या वह लापता है ? एसएसपी गरिमा मलिक का कहना है कि ठोस सबूत मिलने के बाद ही पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने सहित आगे की कार्रवाई करेगी. जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद जिले के टेहटा थाने के सुगांव के रहनेवाले सोनी के पिता रामदेव मांझी ने अपनी बेटी के पति विक्की कुमार, सास सुनैना देवी, ससुर योगेंद्र प्रसाद, देवर गुड्डू कुमार व योगेंद्र प्रसाद के मित्र गोपाल प्रसाद के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए गया शहर स्थित डेल्हा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले की जांच-पड़ताल करने सोमवार को पटना से एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम गया पहुंची. टीम में शामिल अधिकारियों ने सोनी की हत्या से संबंधित संभावनाओं के आधार पर पार्षद के घर की छानबीन की. एफएसएल टीम ने हत्या के सभी तरीकों पर विचार किया. टीम में शामिल अधिकारियों ने पार्षद के हर कमरों की तलाशी ली. साथ ही, कमरों की ऊंचाई भी मापी. विक्की व सोनी के बेडरूमवाले कमरे में रखे पलंग से छत में लगी हुक तक की भी मापी की. बाथरूम में पानी के निकास वाले स्थान से भी सैंपल लिये. उन्हें आशंका है कि अगर सोनी की हत्या धारदार हथियार से की गयी होगी, तो हथियार को बाथरूम में साफ करने के दौरान वहां खून जरूर गिरा होगा.दो घंटों की छानबीन के बाद निकली टीमएफएसएल की टीम ने घर में रखे केरोसिन का भी जायजा लिया. साथ ही, घर की सीढ़ियों पर लगे धब्बों के भी सैंपल एकत्र किये. पलंग के सिरहाने से एफएसएल की टीम ने अंगुलियों के निशान उठाये. टीम को आशंका है कि अगर रविवार की रात सोने के दौरान सोनी की हत्या गला दबा कर की गयी होगी, तो हमलावर द्वारा गला दबाते समय सोनी के दोनों हाथ या तो हमलावर से छुड़ाने में व्यस्त रहे होंगे या पलंग के सिरहाने को पकड़े होंगे. लगातार दो घंटों तक छानबीन के बाद एफएसएल की टीम मौके से निकली.करायी गयी कमरों की वीडियोग्राफीसिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आयी पुलिस टीम की मौजूदगी में सोमवार को करीब 11 बजे पूर्व सीएम के दामाद योगेंद्र प्रसाद ने अपने घर का ताला खोला. इसके बाद पुलिस पदाधिकारियों ने एक-एक कमरे की छानबीन की. कमरों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करायी गयी. छानबीन के दौरान पुलिस अधिकारियों के निशाने पर सोनी व विक्की का बेडरूम रहा. बेड पर कंबल यों ही पड़ा था. बेड की स्थिति देख पता चल रहा था कि पिछली रात इस पर कोई व्यक्ति सोया होगा. हालांकि, कमरे में रखे सभी सामान यथावत पड़े थे.परिवार के हर सदस्य से पूछताछएएसपी सह प्रभारी सिटी एसपी बलिराम कुमार चौधरी व सिटी डीएसपी ने पूर्व सीएम की बेटी सुनैना देवी व दामाद योगेंद्र प्रसाद से कई बिंदुओं पर पूछताछ की. दोनों अधिकारियों ने रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक उनकी दिनचर्या की पूरी जानकारी ली. इतना ही नहीं, पार्षद सुनैना के छह वर्षीय पोते से भी घटना के बारे में पूछा गया. कोतवाली थाने की दारोगा प्रीति कुमारी ने बच्चे को गया शहर स्थित मार्केट में घुमाया और उसे आइसक्रीम व चॉकलेट खिला कर उससे मां सोनी से संबंधित जुड़ी बातों की जानकारी ली. बच्चे की हर बात को रेकॉर्ड किया गया. देर शाम को डेल्हा थाने की पुलिस ने सुनैना व उनके पोते को खरखुरा स्थित घर पहुंचा दिया. वहीं, सुनैना के पति योगेंद्र प्रसाद से रात में भी डेल्हा थाने में पूछताछ की गयी.पेश नहीं हो सके विक्की, गुड्डू व गोपालसोनी के पति विक्की, देवर गुड्डू व सोनी के ससुर के दोस्त गोपाल को पूछताछ करने के लिए पुलिस ने सोमवार की सुबह पार्षद सुनैना देवी से बुलाने को कहा था. लेकिन, सोमवार की देर शाम तक तीनों पुलिस के सामने पेश नहीं हो सके. तीनों के बारे में पता चला कि वे पटना में हैं. उन्हें गया आने के लिए खबर दी गयी है. सोमवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे सिटी डीएसपी ने बताया कि सोनी के पति विक्की, देवर गुड्डू व उनके ससुर के दोस्त गोपाल पुलिस के पास नहीं आये. जांच में जुटे चार इंस्पेक्टरएसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है. सोनी की सास सुनैना, ससुर योगेंद्र व छह वर्षीय बेटे से पूछताछ की जा रही है. सोनी के पिता रामदेव मांझी द्वारा उसकी हत्या के लगाये गये आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारियों से विचार-विमर्श कर पटना से एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. एफएसएल की टीम के साथ प्रभारी सिटी एसपी, सिटी डीएसपी व शहरी इलाके के चार इंस्पेक्टर इस मामले की जांच हर बिंदुओं पर कर रहे हैं. एसएसपी ने बताया कि अबतक सोनी की हत्या से संबंधित एक भी ऐसा सबूत नहीं मिला है, जिससे सोनी के ससुरालवालों की हरकत नजर आये. ससुरालवालों का आरोप है कि सोनी अपने अाप घर से फरार हो गयी है. इन सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन