माल ढोनेवाले वाहन बेकाबू, घटनाएं बढ़ीं

Updated:
विज्ञापन

गया: जिले में इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गयी हैं. इसकी वजह वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ सड़कों का विस्तारीकरण न होना, ट्रैफिक नियम नहीं मानना, गति सीमा का पालन नहीं करना आदि है. वाहन चालक लापरवाह होकर गाड़ी चलाते हैं. कई तो कम उम्र के भी होते हैं. उनके पास तो लाइसेंस भी […]

विज्ञापन
गया: जिले में इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गयी हैं. इसकी वजह वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ सड़कों का विस्तारीकरण न होना, ट्रैफिक नियम नहीं मानना, गति सीमा का पालन नहीं करना आदि है. वाहन चालक लापरवाह होकर गाड़ी चलाते हैं. कई तो कम उम्र के भी होते हैं. उनके पास तो लाइसेंस भी नहीं होता है.

पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि मालवाहक गाड़ी से ज्यादा हादसे हुए हैं. रविवार काे भी चंदाैती थाने के मदनबिगहा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हाे गया. अभी शनिवार काे ही शहर के तेलबिगहा मुहल्ले में दाे मासूमाें की जान ट्रैक्टर की चपेट में आने से ही चली गयी थी. गुस्सायी भीड़ ने पीट-पीट कर ड्राइवर की भी जान ले ली. इस हादसे में पुलिसवाले भी दोषी हैं. पैसे लेकर नो इंट्री में भी गाड़ियों को जाने दिया जाता है. लेकिन, जब कोई बड़ी घटना होती है, तो अधिकारियों की नींद खुलती है.

बाइपास पुल पर ट्रैक्टरों का रेला : शहर में बन रहे नये भवन में बालू की सप्लाइ न्यू बाइपास पुल के नीचे से बालू उठाव कर किया जाता है. इसी पुल पर लोग बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं. ट्रैक्टर चालकों के अपरिपक्व होने के कारण यहां भी कई बार घटनाएं हो चुकी हैं.
दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज : कोतवाली थाने के तेलबिगहा मुहल्ले के रंगबहादुर रोड में रविवार को ईंट से लदे ट्रैक्टर ने दो बच्चे को कुचल दिया था. इस घटना के बाद गुस्सायी भीड़ ने ट्रैक्टर ड्राइवर दिलीप मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस मामले में कोतवाली थाने में दोनों मृत बच्चे शिबू व छोटा भीम के परिजनों ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, घायल मजदूर राजा मांझी व संताेष मांझी के बयान पर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस छानबीन कर रही है. ट्रैक्टर बीथोशरीफ निवासी प्रेम गुप्ता का है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन