वार्षिकोत्सव में बच्चों का जलवा देख मुग्ध हुए लोग
वार्षिकोत्सव में बच्चों का जलवा देख मुग्ध हुए लोगफोटो–संवाददाता, गयाभलुआही-खरखुरा मुहल्ले में संगम चौक स्थित वेदांता अकादमी के वार्षिकोत्सव पर रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें नर्सरी से कक्षा चार तक के छोटे-छोटे बच्चों का जलवा देख लोग मुग्ध हो गये. ‘ऑल इज वेल…’ व ‘जू बी डुबी…’ कार्यक्रम की सभी ने […]
वार्षिकोत्सव में बच्चों का जलवा देख मुग्ध हुए लोगफोटो–संवाददाता, गयाभलुआही-खरखुरा मुहल्ले में संगम चौक स्थित वेदांता अकादमी के वार्षिकोत्सव पर रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें नर्सरी से कक्षा चार तक के छोटे-छोटे बच्चों का जलवा देख लोग मुग्ध हो गये. ‘ऑल इज वेल…’ व ‘जू बी डुबी…’ कार्यक्रम की सभी ने सराहना की.कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व मिर्जा गालिब कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ गुलाम शमदानी ने किया. कार्यक्रम का संचालन कक्षा दो व तीन के प्रिंस कुमार, अश्विनी कुमार, प्रतीक्षा व सुषमा कुमारी ने किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापिका मीरा सिंह ने किया. इस मौके पर शांति निकेतन के निदेशक हरि प्रपन्ना, मगध विश्वविद्यालय बीएड संकाय के को-ऑर्डिनेटर धनंजय धीरज, वार्ड पार्षद जितेंद्र वर्मा, शंतु शर्मा, नवरत्न कुमार समेत बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.सुभाष इंटरनेशनल स्कूल का मना वार्षिकोत्सवगया. सुभाष इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव का उद्घाटन सांसद हरि मांझी व बेलागंज विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या संयोगिता ने की. अतिथियों का स्वागत निदेशक उपेंद्र कुमार ने बुके व शॉल देकर किया. इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर सभागार अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं व दात्र-छात्राओं से खचाखच भरा था. संगीत शिक्षक रवींद्र, आशीष, आकाश व शशिकांत ने संगीत के सुर-साज का नियंत्रण किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ. अंत में धन्यवाद ज्ञापन मो निसार अहमद ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










