मारे गये ड्राइवर के परिजनों से मिले जनप्रतिनिधि

Updated:
विज्ञापन

मारे गये ड्राइवर के परिजनों से मिले जनप्रतिनिधिगया. रविवार को तेलबिगहा में ट्रैक्टर हादसे के बाद आक्रोशित लोगों के शिकार बने ट्रैक्टर ड्राइवर दिलीप मांझी (मृत) और घायल हुए संतोष मांझी व राजा मांझी के परिजनों से सोमवार को स्वाभिमान पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उनके घर जाकर मिले. उन्हें सांत्वना दी और मामले की […]

विज्ञापन

मारे गये ड्राइवर के परिजनों से मिले जनप्रतिनिधिगया. रविवार को तेलबिगहा में ट्रैक्टर हादसे के बाद आक्रोशित लोगों के शिकार बने ट्रैक्टर ड्राइवर दिलीप मांझी (मृत) और घायल हुए संतोष मांझी व राजा मांझी के परिजनों से सोमवार को स्वाभिमान पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उनके घर जाकर मिले. उन्हें सांत्वना दी और मामले की पूरी जानकारी ली. पीड़ितों ने बताया कि दिलीप मांझी के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, अब तो भगवान ही उनका मालिक है. स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र नारायण, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिशुपाल प्रसाद व मुकेश कुमार ने कहा कि पार्टी की तरफ से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दी जायेगी. उन्होंने न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दलितों की हिमायत करनेवाली सरकार देखे कि गरीबों व पिछड़ों को अब तक इंदिरा आवास भी नहीं मिला है. पार्टी नेताओं ने घायलों का समुचित इलाज कराने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन