218 एससी व एसटी छात्र-छात्राओं में बांटी गयी प्रोत्सहन राशि
218 एससी व एसटी छात्र-छात्राओं में बांटी गयी प्रोत्सहन राशिगया. प्लस टू जिला स्कूल परिसर में शिविर लगा कर द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक पास करनेवाले अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्र-छात्राओं में प्रोत्साहन राशि के चेक बांटे गये. लिपिक राकेश कुमार रंजन ने बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति (एससी व एसटी) के 218 छात्र-छात्राओं […]
218 एससी व एसटी छात्र-छात्राओं में बांटी गयी प्रोत्सहन राशिगया. प्लस टू जिला स्कूल परिसर में शिविर लगा कर द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक पास करनेवाले अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्र-छात्राओं में प्रोत्साहन राशि के चेक बांटे गये. लिपिक राकेश कुमार रंजन ने बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति (एससी व एसटी) के 218 छात्र-छात्राओं के बीच चेक के माध्यम से आठ-आठ हजार रुपये बांटे गये. उन्होंने बताया कि लक्ष्य पूरा नहीं होता, तब तक जिला स्कूल परिसर में शिविर लगा कर अनुसूचित जाति व जनजाति छात्र-छात्राओं में प्रोत्साहन राशि के चेक बांटे जायेंगे. द्वितीय श्रेणी से इंटर पास करनेवाले अनुसूचित जाति व जनजाति छात्र-छात्राओं के बीच पहले 24 दिसंबर को प्रोत्साहन राशि के चेक बांटे जाने थे, लेकिन उस दिन सरकारी छुट्टी होने के कारण अब 27 दिसंबर को जिला स्कूल में शिविर लगा कर पैसों के चेक बांटे जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










