करजरा स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर महिला मरी
करजरा स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर महिला मरीट्रैक पर पूरी रात पड़ा रहा शव, दूसरे दिन सुबह में रेल पुलिस ने उठाया शवगुरुवार की रात हुआ था हादसासंवाददाता, गया/वजीरगंजगया-किऊल रेलखंड पर करजरा स्टेशन पर गुरुवार की शाम सात बजे एक महिला किऊल-गया पैसेंजर से उतरने के दौरान प्लेटफार्म के बजाय पटरी पर आ गयी. […]
करजरा स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर महिला मरीट्रैक पर पूरी रात पड़ा रहा शव, दूसरे दिन सुबह में रेल पुलिस ने उठाया शवगुरुवार की रात हुआ था हादसासंवाददाता, गया/वजीरगंजगया-किऊल रेलखंड पर करजरा स्टेशन पर गुरुवार की शाम सात बजे एक महिला किऊल-गया पैसेंजर से उतरने के दौरान प्लेटफार्म के बजाय पटरी पर आ गयी. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. पता चला है कि महिला के अंदर गिरते ही ट्रेन खुल गयी. आसपास के लोगों ने बताया कि महिला करजरा निवासी रामवृक्ष मांझी की पत्नी 45 वर्षीय राजो देवी थी.वह गुरुवार को वजीरगंज बाजार गयी थी. शाम में घर लौट रही थी. उनका कहना है कि शव पूरी रात ट्रैक पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली. शुक्रवार की सुबह जीआरपी नवादा को सूचना दी गयी. इधर, नवादा जीआरपी के थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि गुरुवार की रात नौ बजे सूचना मिली कि करजा स्टेशन पर एक महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. ट्रेन व संसाधन की कमी के कारण रात को नहीं घटनास्थल पर नहीं पहुंचा जा सका. शुक्रवार को शव को कब्जे में लिया गया. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










