स्कूल का अर्द्धशताब्दी समारोह आज
स्कूल का अर्द्धशताब्दी समारोह आजटिकारी. ठाकुर मुनीश्वर नाथ सिंह प्लस टू विद्यालय का अर्द्धशताब्दी समारोह शुक्रवार को मनाया जायेगा. इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है. इसकी जानकारी प्राचार्य मालती कुमारी ने दी. इस समारोह में पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह, टिकारी विधायक अभय कुशवाहा, पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार, विधा परिषद […]
स्कूल का अर्द्धशताब्दी समारोह आजटिकारी. ठाकुर मुनीश्वर नाथ सिंह प्लस टू विद्यालय का अर्द्धशताब्दी समारोह शुक्रवार को मनाया जायेगा. इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है. इसकी जानकारी प्राचार्य मालती कुमारी ने दी. इस समारोह में पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह, टिकारी विधायक अभय कुशवाहा, पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार, विधा परिषद सदस्य संजीव श्याम सिंह , व शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारी भी समारोह में सम्मिलित होंगे. 27 दिसंबर को मनाया जायेगा उर्स फोटो- 01 पीर बाबा का मजारटिकारी. टिकारी थाना स्थित हजरत बदरुद्दीन शाह उर्फ पीर बाबा के मजार पर 27 दिसंबर को उर्स मनाया जायेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मजार पर पहुंच कर चादरपोशी करेंगे. दूर-दराज से आनेवालों की भीड़ काफी होती है. पुलिस व राजनीतिक दल से जुड़े कार्यकर्ता भी चादरपोशी करते हैं. इस मौके पर कौव्वाली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा. धीरा बिगहा से 10 लीटर शराब किया बरामद टिकारी. अवैध शराब चुलाई के विरुद्ध अलीपुर थाने की पुलिस ने धीरा बिगहा में गुरुवार को छापेमारी की. इसमें पुलिस ने 10 लीटर अवैध महुआ निर्मित शराब बरामद किया. पुलिस को देख सभी धंधेबाज भागने में सफल रहे. एएसपी ने किया ओपी का निरीक्षणटिकारी. एएसपी बलिराम चौधरी ने गुरुवार को पंचानपुर ओपी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ओपी के महत्वपूर्ण कागजात देखा व कई बिंदुओं की समीक्षा भी की. ओपी प्रभारी मधुसूदन प्रसाद को कई निर्देश भी दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










