बेलागंज में 5 कृषि ट्रांसफार्मरों से कॉयल और तेल की चोरी, धान की खेती पर मंडराया संकट, किसान परेशान

Updated:
विज्ञापन

कृषि ट्रांसफार्मरों से कॉयल और तेल की चोरी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Belaganj Transformer Theft: गया जी के बेलागंज में पांच कृषि ट्रांसफार्मरों से कॉयल और तेल चोरी हो गया. धान की बुआई से पहले किसानों की सिंचाई को लेकर चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

गया जी से अजीत कुमार का रिपोर्ट
Belaganj Transformer Theft:
गया जी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में चोरों ने किसानों को बड़ा झटका दिया है. राम बिगहा-कादिरपुर बाधार में खेतों में लगे पांच कृषि ट्रांसफार्मरों से कॉयल और तेल चोरी कर लिया गया. घटना ऐसे समय हुई है जब क्षेत्र में धान की बुआई और नर्सरी तैयार करने का काम शुरू होने वाला है. इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

जानकारी अनुसार बेलागंज थाना क्षेत्र के राम बिगहा-कादिरपुर बाधार में रविवार रात अज्ञात चोरों ने पांच कृषि ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया. चोर ट्रांसफार्मरों से कॉयल और तेल निकालकर ले गए तथा उनकी बॉडी खेत में ही छोड़कर फरार हो गए. सोमवार सुबह जब किसान खेतों की ओर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

यहां पढ़ें गया जी की खबरें..

किसानों की चिंता क्यों बढ़ी?

यह घटना ऐसे समय हुई है जब धान की बुआई और नर्सरी तैयार करने का काम शुरू होने वाला है. कृषि कार्य के लिए सिंचाई बेहद जरूरी है और इसके लिए किसान कृषि ट्रांसफार्मरों पर निर्भर रहते हैं. किसानों का कहना है कि ट्रांसफार्मरों के खराब होने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होगी, जिसका सीधा असर धान की खेती पर पड़ सकता है.

ग्रामीणों ने क्या कहा?

ग्रामीणों के अनुसार यदि जल्द नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए या क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि पहले से ही बारिश की कमी और सिंचाई संकट से किसान जूझ रहे हैं. ऐसे में ट्रांसफार्मर चोरी की घटना ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है.

पुलिस और बिजली विभाग को दी गई सूचना

घटना की जानकारी बेलागंज थाना पुलिस और संबंधित बिजली विभाग को दे दी गई है. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को शीघ्र चालू कराने की अपील की गई है, ताकि किसानों को सिंचाई में परेशानी न हो. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. वहीं किसानों की नजर अब बिजली विभाग की कार्रवाई पर टिकी है.

Also Read: गया जी के शिवेंदु हर्ष बने डीएसपी, BPSC 70वीं में हासिल की 98वीं रैंक, वजीरगंज में जश्न का माहौल

साइबर ठगी गिरोह का खुलासा, गया जी और औरंगाबाद से 7 ठग गिरफ्तार, एटीएम-सिम कार्ड बरामद, ऐसे लगाते थे चूना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन