बीटेक के स्टूडेंट को बैंक नहीं दे रहा लोन

Updated:
विज्ञापन

बीटेक के स्टूडेंट को बैंक नहीं दे रहा लोनशिकायत लेकर छात्र पहुंचा डीएम के जनता दरबार में फाेटाे-मुख्य संवाददाता, गयासमाहरणालय में गुरुवार काे आयाेजित डीएम के जनता दरबार में कुल 157 मामले आये. जनता दरबार में सभी विभागाें के पदाधिकारी माैजूद थे. अधिकतर मामलाें का अॉन द स्पॉट निबटारा किया गया. शेष मामलाें के निबटारे […]

विज्ञापन

बीटेक के स्टूडेंट को बैंक नहीं दे रहा लोनशिकायत लेकर छात्र पहुंचा डीएम के जनता दरबार में फाेटाे-मुख्य संवाददाता, गयासमाहरणालय में गुरुवार काे आयाेजित डीएम के जनता दरबार में कुल 157 मामले आये. जनता दरबार में सभी विभागाें के पदाधिकारी माैजूद थे. अधिकतर मामलाें का अॉन द स्पॉट निबटारा किया गया. शेष मामलाें के निबटारे के लिए संबंधित पदाधिकारी काे दिया गया. साथ ही लंबित जन शिकायत के मामलाें का अविलंब निबटारा करने का निर्देश दिया गया. गुरुआ प्रखंड के चेरकी के वीरेंद्र कुमार के बेटे पीयूष रंजन एनआइटी पटना से बीटेक की पढ़ाई कर रहा हैं. उन्होंने जनता दरबार में बताया कि शिक्षा ऋण के लिए बैंक अॉफ बड़ाैदा के अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं. डीएम ने एलडीएम कमलेश धर से इस मामले पर अविलंब कार्रवाई करने काे कहा. काेंच के तिनेरी गांव के माैलाबिगहा की गाैरी देवी ने शिकायत की कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदार सर्वेश यादव उन्हें राशन नहीं देते. उनका नाम भी काट दिया गया है. इस शिकायत पर टिकारी के अनुमंडल पदाधिकारी काे जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. मानपुर पेहानी मुहल्ले की नूरजहां खातून ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन उपलब्ध कराने का अनुराेध किया. सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक काे जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित लंबित आवेदनाें की समीक्षा कर निबटारे का निर्देश दिया. जनता दरबार में भूमि विवाद व इंदिरा आवास याेजना आदि से संबंधित कई आवेदन आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन