एमयू के हॉस्टल में संतों का प्रवचन
एमयू के हॉस्टल में संतों का प्रवचन फोटो- बोधगया 07- हॉस्टल नंबर सात में प्रवचन करते संतों की टोलीसंवाददाता, बोधगया मगध विश्वविद्यालय के हॉस्टल नंबर सात में बुधवार को विचार गोष्ठी को आयोजन किया गया. इसमें कबीर के वचनों को दोहराते हुए मौजूद संतों ने कहा कि असली सुख व आनंद तो अध्यात्म में ही […]
एमयू के हॉस्टल में संतों का प्रवचन फोटो- बोधगया 07- हॉस्टल नंबर सात में प्रवचन करते संतों की टोलीसंवाददाता, बोधगया मगध विश्वविद्यालय के हॉस्टल नंबर सात में बुधवार को विचार गोष्ठी को आयोजन किया गया. इसमें कबीर के वचनों को दोहराते हुए मौजूद संतों ने कहा कि असली सुख व आनंद तो अध्यात्म में ही है. संतों ने छात्रों से कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों, अंधविश्वासों व भेदभाव को दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए. आपस में सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए. एक-दूसरे के दु:ख-सुख में साथ देना चाहिए और इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया जाना चाहिए. हाॅस्टल के अधीक्षक राम रतन पासवान ने बताया कि मौजूद संतों ने कहा कि खुशहाल व आनंदपूर्ण जीवन के लिए आध्यात्मिक व सही मार्ग को अपनाना जरूरी है, इसके लिए सांसारिक बुराइयों को दूर रखना होगा. यह भी कि, आज समाज जाति के नाम पर बंट गया है जबकि कबीरदास ने सभी को सीने से लगाने की बात कही है. विचार गोष्ठी में शामिल संतो का हॉस्टल के नायक संतोष कुमार, संजीव कुमार, ऋषु, राजेश व विकास ने शॉल भेंट कर स्वागत किया. —कलेंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










