कॉलेजकर्मियों को 16 माह से नहीं मिला वेतन

Updated:
विज्ञापन

कॉलेजकर्मियों को 16 माह से नहीं मिला वेतनफोटो- बोधगया 05- शाक्यमुनि कॉलेज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल कॉलेजकर्मीकॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने लगाया पूर्व प्राचार्य पर गबन का आरोपसंवाददाता, बोधगयाशाक्यमुनि कॉलेज के शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों का 16 महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट […]

विज्ञापन

कॉलेजकर्मियों को 16 माह से नहीं मिला वेतनफोटो- बोधगया 05- शाक्यमुनि कॉलेज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल कॉलेजकर्मीकॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने लगाया पूर्व प्राचार्य पर गबन का आरोपसंवाददाता, बोधगयाशाक्यमुनि कॉलेज के शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों का 16 महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. किसी शिक्षक की पत्नी के इलाज के लिए पैसे नहीं हैं, तो किसी के बेटे की इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधूरी छोड़नी पड़ गयी है. अन्य शिक्षक व कर्मचारी भी वेतन नहीं मिलने के कारण परेशान हैं. बुधवार को इस संदर्भ में कॉलेज परिसर में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पूर्व प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार तिवारी व सचिव भिक्षु प्रज्ञादीप द्वारा कॉलेज के बैंक खाते से 14 लाख रुपये निकाल लिये गये हैं व कॉलेजकर्मियों का वेतन भुगतान भी नहीं किया गया है. अध्यक्ष ने एमयू प्रशासन द्वारा अधिसूचित कॉलेज की तदर्थ समिति की गठन करने की मांग जिला प्रशासन से करते हुए कहा है कि कॉलेज के संचालन के लिए कर्मचारियों का बकाया भुगतान कराया जाये व पूर्व प्राचार्य द्वारा कॉलेज के बैंक खाते से निकासी की जांच की जाये. अध्यक्ष ने डॉ तिवारी पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति व पोशाक के मद में सरकार द्वारा उपलब्ध रुपये में भी हेराफरी करने का आरोप लगाया है. हालांकि, कॉलेज में व्याप्त विवाद की जांच के लिए राजभवन की टीम के आने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन