प्रतीक्षा सूची में अनियमितता का आरोप

Updated:
विज्ञापन

प्रतीक्षा सूची में अनियमितता का आरोपबेलागंज. लक्ष्मीपुर पंचायत की गुलाबी देवी व लीला देवी ने जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर कर इंदिरा आवास सहायक पर 2015-16 की प्रतीक्षा सूची में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. साथ ही, इसकी जांच की भी मांग की है. आवेदकों ने जनता दरबार सहित जिला विकास आयुक्त […]

विज्ञापन

प्रतीक्षा सूची में अनियमितता का आरोपबेलागंज. लक्ष्मीपुर पंचायत की गुलाबी देवी व लीला देवी ने जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर कर इंदिरा आवास सहायक पर 2015-16 की प्रतीक्षा सूची में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. साथ ही, इसकी जांच की भी मांग की है. आवेदकों ने जनता दरबार सहित जिला विकास आयुक्त व लोकायुक्त पटना को दिये आवेदन में कहा है कि वर्ष 2014-15 अनुसूचित जाति की बीपीएल संख्या के आरोही क्रम एक से 489 तक आवास के आवंटन हो चुके हैं. लेकिन, वर्ष 2015-16 में चयनित लाभान्वित अयोग्य हैं. चयनित लाभान्वितों को पूर्व में आवास के आवंटन मिल चुके और उनमें कई ऐसे हैं, जिनके पक्के का मकान है. उनसे मोटी रकम लेकर इंदिरा आवास सहायक ने उनका चयन किया है, जो जांच का विषय है. घर में आग से हजारों की संपत्ति राखफोटो-01बेलागंज. रौना पंचायत के शेरपुर मुसहर टोली में मंगलवार को एक घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया. आग से धान, चावल, गेंहू, चार बकरियां, एक दर्जन मुरगियां, खाट, पलंग व कपड़े सहित अन्य सामान जल गये. गांववालों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका. अगलगी की सूचना पर प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष दीपू कुमार सिंह, रौना पंचायत युवा जदयू अध्यक्ष सुबोध कुमार ने पीड़ित बूटा मांझी से मुलाकात की और कुछ पैसे देकर सहायता की. ट्रक चालक की हत्या में दो नामजद बेलागंज. पार्वती फीलिंग स्टेशन के समीप सोमवार की रात ट्रक चालक दिलीप कुमार शर्मा की हत्या के मामले को लेकर बेलागंज थाने में बुधवार को दर्ज प्राथमिकी में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. मृतक दिलीप कुमार के पुत्र शशिरंजन कुमार ने थाने में पिता की हत्या को लेकर लिखित तहरीर में पार्वती पेट्रोल पंप पर कार्य करनेवाले पिंटू कुमार, रबानी व हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के टैंकर के खलासी को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी है. थानाध्यक्ष डॉ रामविलास यादव ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर हत्या के मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन