मानपुर के पैक्स अध्यक्ष नहीं खरीदेंगे धान

Updated:
विज्ञापन

मानपुर के पैक्स अध्यक्ष नहीं खरीदेंगे धानधान अधिप्राप्ति में इस बार सरकारी पेच अधिक होने के कारण लिया गया निर्णयफोटो मानपुर 02 – मानपुर प्रखंड कार्यालय के पास बैठक करते पैक्स अध्यक्षप्रतिनिधि, मानपुर धान अधिप्राप्ति (खरीद) को लेकर मानपुर व्यापार मंडल व पैक्स अध्यक्षों की बैठक गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में […]

विज्ञापन

मानपुर के पैक्स अध्यक्ष नहीं खरीदेंगे धानधान अधिप्राप्ति में इस बार सरकारी पेच अधिक होने के कारण लिया गया निर्णयफोटो मानपुर 02 – मानपुर प्रखंड कार्यालय के पास बैठक करते पैक्स अध्यक्षप्रतिनिधि, मानपुर धान अधिप्राप्ति (खरीद) को लेकर मानपुर व्यापार मंडल व पैक्स अध्यक्षों की बैठक गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में बैठक हुई. बैठक में इस बार किसानों से धान नहीं खरीदने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए भदेजा पैक्स अध्यक्ष राजेश प्रसाद यादव ने बताया कि इस बार धान अधिप्राप्ति में सरकार द्वारा कई पेच लगा दिये गये हैं. इससे परेशान पैैक्स अध्यक्ष किसानों से धान खरीदने के मूड में नहीं हैं. पैक्स अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने धान अधिप्राप्ति के लिए कई नये नियम -कानून बना कर पैक्स अध्यक्षों के हाथ बांध दिये हैं. धान खरीदने से पहले कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ रहा है. इन पेच से बचने के लिए मानपुर प्रखंड क्षेत्र के पैक्स अध्यक्षों ने किसानों से धान नहीं खरीदने का निर्णय लिया है. पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि पिछले साल के नियमों के तहत ही इस बार भी धान अधिप्राप्ति करायी जाये. इस मौके पर सोहैपुर पैक्स अध्यक्ष श्रवण सिंह, भाेरे पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र यादव उर्फ महीन यादव, गेरे के सत्येंद्र सिंह, कईया के सत्येंद्र यादव व बारा-गंधार के उदय सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन