दो पालियों में हुईं इंजीनियरिंग व मेडिकल की परीक्षाएं

Updated:
विज्ञापन

दो पालियों में हुईं इंजीनियरिंग व मेडिकल की परीक्षाएंगया. गुरुवार को गया कॉलेज परीक्षा केंद्र में आर्यभट ज्ञान विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग (फिफ्थ व सेवन सेमेस्टर) व एमबीबीएस (फाइनल इयर) की परीक्षा ली गयी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ शमसुल इसलाम परीक्षा हॉल में निरीक्षण करते नजर आये. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह ने […]

विज्ञापन

दो पालियों में हुईं इंजीनियरिंग व मेडिकल की परीक्षाएंगया. गुरुवार को गया कॉलेज परीक्षा केंद्र में आर्यभट ज्ञान विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग (फिफ्थ व सेवन सेमेस्टर) व एमबीबीएस (फाइनल इयर) की परीक्षा ली गयी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ शमसुल इसलाम परीक्षा हॉल में निरीक्षण करते नजर आये. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग की परीक्षा दो पालियों में व एमबीबीएस फाइनल की परीक्षा एक पाली में ली गयी. इंजीनियरिंग परीक्षा की पहली पाली में फिफ्थ सेमेस्टर के 270 विद्यार्थी उपस्थित रहे. दूसरी पाली में सेवन सेमेस्टर के 242 विद्यार्थियों में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. वहीं, एमबीबीएस फाइनल इयर की परीक्षा में सभी 42 परीक्षार्थियों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन