वजीरगंज में याद किये गये डॉ भीमराव आंबेडकर

Updated:
विज्ञापन

वजीरगंज में याद किये गये डाॅ भीमराव अांबेडकर प्रतिनिधि,वजीरगंज वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित किसान भवन में रविवार को बाबा साहेब डाॅ भीमराव अांबेडकर की पुण्यतिथि को परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया. अक्षर आंचल योजना व सुजाता वेलफेयर सोसाइटी से जुड़ी केआरपी कुसुम माथुरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बाबा साहेब […]

विज्ञापन

वजीरगंज में याद किये गये डाॅ भीमराव अांबेडकर प्रतिनिधि,वजीरगंज वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित किसान भवन में रविवार को बाबा साहेब डाॅ भीमराव अांबेडकर की पुण्यतिथि को परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया. अक्षर आंचल योजना व सुजाता वेलफेयर सोसाइटी से जुड़ी केआरपी कुसुम माथुरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्राथमिक विद्यालय मदरडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष दास ने कहा कि देश का नाम रौशन करने वाले डॉ भीमराव आंबेडकर अपने जीवनकाल में कई उतार-चढ़ाव देखें. वह एक समतावादी समाज बनाने के प्रति प्रयत्नशील रहे. देश के संविधान में डॉ आंबेडकर ने अग्रणी भूमिका निभायी. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जीवनी पढ़ कर हमलोगों उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है.दूसरी तरफ, दलित अधिकार मंच वजीरगंज के बैनर तले जिलाध्यक्ष साधुशरण दास की अध्यक्षता में डाॅ भीमराव अांबेडकर की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी जीवनी पर चर्चा की. कार्यक्रम में रेखा देवी, अजय कुमार व लक्ष्मी प्रसाद समेत कई लोग भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन