बुद्धम शरणं गच्छामि...और बुद्धमय हुआ बोधगया
बोधगया : महाबोधि मंदिर में बुधवार से आयोजित 11वें इंटरनेशनल त्रिपिटक चैंटिंग की शुरुआत विभिन्न देशों के बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा निकाल कर की गयी. सुबह के नौ बजे रॉयल थाई मोनास्टरी से शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें थाइलैंड, कंबोडिया, म्यांमार व लाओस सहित त्रिपिटक चैंटिंग में शामिल देशों के श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु अपने हाथों […]
बोधगया : महाबोधि मंदिर में बुधवार से आयोजित 11वें इंटरनेशनल त्रिपिटक चैंटिंग की शुरुआत विभिन्न देशों के बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा निकाल कर की गयी. सुबह के नौ बजे रॉयल थाई मोनास्टरी से शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें थाइलैंड, कंबोडिया, म्यांमार व लाओस सहित त्रिपिटक चैंटिंग में शामिल देशों के श्रद्धालु शामिल हुए.
श्रद्धालु अपने हाथों में फूलों के गुलदस्ते व माथे पर त्रिपिटक रखे थे. अलग-अलग वेश-भूषा में सजी महिला श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में आकर्षण पैदा कर दीं. थाई मोनास्टरी से कालचक्र मैदान तक पैदल आने के क्रम में सड़क के दोनों किनारों पर खड़े दर्शकों ने शोभायात्रा की जम कर फोटोग्राफी की. करीब एक घंटे तक बोधगया में थाई मोनास्टरी से कालचक्र मैदान तक श्रद्धालुओं द्वारा बुद्धं शरणं गच्छामि का जाप किया जाता रहा व वातावरण खुशनुमा बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










