बारूदी सुरंग से स्कूली बच्चों को उड़ाने की माओवादी कोशिश
गया/डुमरिया : गया जिले के डुमरिया प्रखंड के नंदई-भदवर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय, भोकहा के बच्चों को बारूदी सुरंग से उड़ाने की भाकपा-माओवादी संगठन की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया. कोबरा 205 बटालियन के जवानों ने बुधवार को स्कूल के पास से सात-सात किलो के दो बारूदी सुरंग (केन बम) बरामद किये. […]
गया/डुमरिया : गया जिले के डुमरिया प्रखंड के नंदई-भदवर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय, भोकहा के बच्चों को बारूदी सुरंग से उड़ाने की भाकपा-माओवादी संगठन की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया. कोबरा 205 बटालियन के जवानों ने बुधवार को स्कूल के पास से सात-सात किलो के दो बारूदी सुरंग (केन बम) बरामद किये.
इसके अलावा बारूदी सुरंगों के पास बाल्टी में रखा विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किया गया. कोबरा के बम निरोधक दस्ते ने कई घंटों के प्रयास के बाद दोनों बमों निष्क्रिय किया. बारूदी सुरंग मिलने के बाद भोकहा व आसपास के इलाकों में पूरे दिन गहमागहमी बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










