इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला बोगी से तीन पकड़ाये
इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला बोगी से तीन पकड़ायेसंवाददाता, गयाआरपीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला बोगी में छापेमारी कर तीन पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया. आरपीएफ सब इंस्पेक्टर बाल गंगाधर ने बताया कि छापेमारी में पकड़े गये तीनों पुरुष यात्रियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रेल […]
इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला बोगी से तीन पकड़ायेसंवाददाता, गयाआरपीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला बोगी में छापेमारी कर तीन पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया. आरपीएफ सब इंस्पेक्टर बाल गंगाधर ने बताया कि छापेमारी में पकड़े गये तीनों पुरुष यात्रियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रेल कोर्ट के आदेश पर तीन हजार रुपये की जुर्माना वसूला गया.स्टेशन से बेटिकट तीन पकड़ायेगया. चीफ टिकट इंस्पेक्टर व आरपीएफ की संयुक्त टिकट चेकिंग अभियान में बुधवार को स्टेशन से बिना टिकट चार लोगों को पकड़ा गया. आरपीएफ सब इंस्पेक्टर बाल गंगाधर ने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेनों से उतरनेवाले यात्रियाें की जांच की गयी. इस दौरान बेटिकट तीन लोगों को पकड़ा गया. रेलवे एक्ट के तहत टीटीइ द्वारा चलान काट कर तीनों से करीब एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. दो अवैध वेंडर गिरफ्तारगया. आरपीएफ की टीम ने बुधवार को गया-किऊल व गया-पटना मेमो पैसेंजर ट्रेनों में विशेष तलाशी व जांच अभियान चला कर अवैध रूप से खाने-पीने के समान बेचते दो वेंडरों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये अवैध वेंडरों से रेल मजिस्ट्रेट द्वारा चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. आरपीएफ सब इंस्पेक्टर बाल गंगाधर ने बताया कि स्टेशन पर अवैध रूप से खाने-पीने के समान बेचनेवाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










