दुकानदार हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दुकानदार हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तारबाराचट्टी. मोहनपुर के इटरा गांव के वीरेंद्र प्रसाद नामक दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. उनकी पहचान अमसोत गांव के टेंपोचालक मिथिलेश चौधरी व अशोक चौधरी के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं. मिथिलेश के हाथ में कटे के […]

विज्ञापन

दुकानदार हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तारबाराचट्टी. मोहनपुर के इटरा गांव के वीरेंद्र प्रसाद नामक दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. उनकी पहचान अमसोत गांव के टेंपोचालक मिथिलेश चौधरी व अशोक चौधरी के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं. मिथिलेश के हाथ में कटे के निशान हैं, इससे पुलिस को दुकानदार की हत्या में उसके शामिल होने की आशंका है.थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में दुकानदार ने मिथिलेश की पिटाई करवायी थी. बदला लेने के लिए ही मिथिलेश ने छह लोगों के साथ मिल कर वीरेंद्र की हत्या कर दी.उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन