एमयू पर दोरंगी नीति अपनाने का आरोप
एमयू पर दोरंगी नीति अपनाने का आरोपकर्मचारी महासंघ ने कुलपति को सौंपा ज्ञापनसंवाददाता, बोधगयाकॉलेजकर्मियों की सेवा संपुष्टि, एसीपी लाभ, वेतन विसंगति निराकरण व लंबित प्रोन्नति के साथ बजटीय प्रावधान सुनिश्चित करने को लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, मगध विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा है. संघ के मगध प्रक्षेत्रीय मंत्री राजनंदन […]
एमयू पर दोरंगी नीति अपनाने का आरोपकर्मचारी महासंघ ने कुलपति को सौंपा ज्ञापनसंवाददाता, बोधगयाकॉलेजकर्मियों की सेवा संपुष्टि, एसीपी लाभ, वेतन विसंगति निराकरण व लंबित प्रोन्नति के साथ बजटीय प्रावधान सुनिश्चित करने को लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, मगध विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा है. संघ के मगध प्रक्षेत्रीय मंत्री राजनंदन सिंह ने इसमें कहा है कि मगध विश्वविद्यालय के 44 अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत कर्मचारियों का अब तक विषयांतर्गत मामले का निष्पादन विश्वविद्यालय द्वारा नहीं किया जा सका है, जबकि विश्वविद्यालय मुख्यालय के कर्मचारियों का वेतन उपरोक्त लाभ के साथ निर्धारण किया जा चुका है. इस कारण कॉलेजकर्मियों में काफी रोष है. उन्होंने कहा है कि कॉलेजकर्मियों को भी उक्त सभी लाभ के साथ बजटीय प्रावधान के लिए अविलंब कार्रवाई की जाये, अन्यथा कॉलेजकर्मी 2016-17 के बजट निर्माण में असहयोग करेंगे और बजट तैयार करने व उसे सरकार के पास भेजने का विरोध करेंगे. इस संदर्भ में महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री, प्रक्षेत्रीय संयुक्त मंत्री खलील अहमद ओलाई व प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह ने बयान जारी कर कहा कि एमयू प्रशासन द्वारा बजट निर्माण में पूरी तरह दोरंगी नीति अपनायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










