गया इंजीनियरिंग कॉलेज के नौ छात्र गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गया इंजीनियरिंग कॉलेज के नौ छात्र गिरफ्तारछेड़खानी व मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने का मामला पीड़ित छात्राओं ने एसएसपी से मिल कर की थी शिकायतसिटी एसपी के नेतृत्व में कॉलेज के हाॅस्टल में छापेमारीफोटो-खिजरसराय 01-आरोपित छात्रों की गिरफ्तारी के लिए कॉलेज कैंपस में पहुंची पुलिस टीम.प्रतिनिधि, खिजरसरायगया-खिजरसराय मुख्य पथ पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज की […]

विज्ञापन

गया इंजीनियरिंग कॉलेज के नौ छात्र गिरफ्तारछेड़खानी व मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने का मामला पीड़ित छात्राओं ने एसएसपी से मिल कर की थी शिकायतसिटी एसपी के नेतृत्व में कॉलेज के हाॅस्टल में छापेमारीफोटो-खिजरसराय 01-आरोपित छात्रों की गिरफ्तारी के लिए कॉलेज कैंपस में पहुंची पुलिस टीम.प्रतिनिधि, खिजरसरायगया-खिजरसराय मुख्य पथ पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने अपने ही कॉलेज के छात्रों के विरुद्ध मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने व छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस ने सोमवार को नौ छात्रों को गिरफ्तार किया. चतुर्थ वर्ष की दो छात्राओं ने खिजरसराय थाने में शिकायत दर्ज करायी है. फिलहाल, पुलिस गिरफ्त में आये छात्रों से पूछताछ कर रही है. एसएसपी के सामने पेेश किये साक्ष्यइंजीनियरिंग कॉलेज से आयीं छात्राओं ने सोमवार को एसएसपी मनु महाराज से चतुर्थ वर्ष के छात्रों द्वारा अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत की. छात्राओं ने बताया कि कुछ छात्रों द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है. उनके साथ छेड़खानी की जाती है, फब्तियां कसी जाती हैं. अश्लील मैसेज भेजे जाते हैं. करीब 15-20 की संख्या में आयीं छात्राओं ने एसएसपी के समक्ष कुछ सबूत भी पेश किये. एसएसपी ने सिटी एसपी रविरंजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. टीम में एएसपी बलिराम कुमार चौधरी, नीमचक बथानी डीएसपी विद्यासागर, खिजरसराय थानाध्यक्ष गौरव सिंधू, सरबहदा ओपी प्रभारी अखिलेश्वर शर्मा, बुनियादगंज थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह सहित करीब 20 महिला सिपाही व 100 जवानों को शामिल किया गया. टीम ने इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर की घेराबंदी की और छात्रावासों में एक-एक कमरे की तलाशी ली. इस दौरान आरोपित छात्राें को गिरफ्तार किया.विरोध पर पुलिस ने दिखायी सख्तीपुलिस कार्रवाई के दौरान कॉलेज परिसर में मौजूद छात्राें ने विरोध जताया. लेकिन, पुलिस टीम ने उनके विरुद्ध पर सख्ती दिखायी और नेतागिरी करनेवाले छात्रों का जम कर क्लास लिया. एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार होनेवाले छात्रों में इंजीनियरिंग कॉलेज के चतुर्थ वर्ष के छात्र विपिन कुमार, राहुल कुमार, सुभद्र कुमार, संदीप कुमार गुप्ता, कृष्णा कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार, नीतीश चंद्र व अभिषेक कुमार हैं. महिला थाने में दर्ज होगी प्राथमिकीइंजीनियरिंग की छात्राओं से एएसपी बलिराम चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि किसी तरह की कोई दिक्कत हो, तो मोबाइल फोन पर तुरंत सूचना दें. एएसपी ने कहा कि गिरफ्तार छात्रों के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. साथ ही उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य से भी उक्त छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अनुरोध किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन